शेयर बाजार में इन दिनों तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे. सेंसेक्स 80900 और निफ्टी 24600 के अहम के लेवल पर ट्रेड कर रहे. बाजार की धुआंधार रैली में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें पावर सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी का शेयर फोकस में है.
शेयर महीनेभर में 10% से ज्यादा उछल चुका है. अब एक बुरी खबर आ रही है. कंपनी पर भारी भरकम जुर्माना लगा है. इसका असर गुरुवार यानी 18 जुलाई को शेयर पर देखने को मिल सकता है. हालांकि, मंगलवार को शेयर सवा दो फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुए थे. बता दें कि कंपनी अगले हफ्ते जून तिमाही के नतीजे जारी करेगी.
सुजलॉन एनर्जी को लेकर क्या है खबर?
सुजलॉन एनर्जी पर महाराष्ट्र कस्टम विभाग ने जुर्माना लगाया है. इसके तहत 15.54 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका है. इसके अलावा कंपनी को एक अन्य जुर्माना 4.28 करोड़ रुपए का नोटिस मिला है. दोनों नोटिस महाराष्ट्र के कस्टम कमीश्नर ऑफिस से मिला है. कंपनी पर ये जुर्माना ड्यूटी से जुड़े मामले में मिला है.
16 जुलाई को हुआ ब्लॉक डील
सुजलॉन एनर्जी में मंगलवार यानी 16 जुलाई को कई ब्लॉक डील हुई थी. इसमें शुरुआती कारोबार के दौरान कुल 92 लाख शेयर यानी 0.08% शेयरों का सौदा हुआ. इन सौदो की कुल वैल्यू 50 करोड़ रुपए थी. हालांकि, ब्लॉक डील में खरीदने और बेचने वाले की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इससे पहले जून में भी 3.7 करोड़ शेयरों के सौदे हुए थे.
अगले हफ्ते आएंगे Q1 नतीजे
एक्सचेंज फाइलिंग में सुजलॉन एनर्जी ने बताया कि 22 जुलाई यानी सोमवार को तिमाही नतीजे जारी करेगी. इसमें 30 जून को खत्म हुए तिमाही के स्टैंडलोन और कंसो फाइनेंशियल आंकड़े जारी किए जाएंगे. नतीजे 3 बजकर 30 मिनट से पहले जारी किए जाएंगे यानी बाजार बंद होने से पहले कंपनी नतीजे जारी करेगी.

बंपर रिटर्न देने वाला सुजलॉन एनर्जी का शेयर
सुजलॉन एनर्जी का शेयर मंगलवार यानी 16 जुलाई को 2.3% की मजबूती के साथ 55.87 रुपए के बाव पर बंद हुआ था. शेयर पिछले 1 महीने से सुस्त है. जबकि 3 महीने में स्टॉक करीब 40% की मजबूती दिखा चुका है. 1 साल में स्टॉक का रिटर्न 215% से ज्यादा का है. 2 साल में शेयर 860 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
सुजलॉन एनर्जी का कारोबार
सुजलॉन एनर्जी की शुरुआत 1995 में हुई, जोकि देश के रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में प्रमुख नाम है. इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है. टर्बाइन बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनियों में शुमार है. ग्लोबल लेवल पर कंपनी की मजबूत मौजूदगी है. भारत में ये कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और इको-फ्रेंडली एनर्जी सॉल्युशंस पर काम कर रही. भारत के टर्बाइन मार्केट में सुजलॉन एनर्जी की हिस्सेदारी 32 फीसदी है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications