नई दिल्ली, अक्टूबर 2। सुजलॉन एनर्जी के फाउंडर तुलसी तांती का निधन हो गया है। हार्ट अटैक के कारण उनका निधन शनिवार हुआ। तुलसी तांती 64 वर्ष के थे। तुलसी तांती को भारत का विंड मैन कहा जाता है। वर्ष 1995 में कपड़े का व्यवसाय करने वाले तुलसी तांती बाद में ऊर्जा के क्षेत्र में उतरे। इन्होंने ने ही देश में पवन ऊर्जा की बड़े पैमाने में शुरुआत की थी। इसके लिए इन्होंने सुजलॉन एनर्जी नाम से कंपनी की स्थापना की थी। वर्ष 2003 में सुजलॉन को 24 टर्बाइनों की आपूर्ति के लिए डैनमार एंड एसोसिएट्स से अपना पहला ऑर्डर मिला था। इस वक्त तुलसी तांती की स्थापित कंपनी सुजलॉन एनर्जी का मार्केट कैप 8,535.90 करोड़ रुपये का है। तुलसी तांती के निधन पर प्रधान मंत्री नरेद्र मोदी ने दुख जताया है।

कंपनी ने जारी किया बयान
सुजलॉन एनर्जी एक पुणे बेस्ड इंडियन मल्टीनेशनल विंड टर्बाइन मैन्युफैक्चरर कंपनी है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि 'इस कठिन समय में कंपनी को इसके काफी अनुभवी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और सीनियर मैनेजमेंट से पूरा सपोर्ट मिल रहा है। वे तुलसी तांती की विरासत को आगे ले जाने और कंपनी के लिए उनके विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
कंपनी ने जारी किया है 1200 करोड़ का राइट्स इश्यू
सुजलॉन एनर्जी ने पैसे जुटाने के लिए 1200 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू लाने का फैसला किया था। कंपनी का राइट्स इश्यू 11 अक्टूबर को खुलने वाला है। इस राइट इश्यू में कंपनी 5 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 240 करोड़ तक जारी करने जा रही है। इस राइट्स इश्यू के लिए रेकॉर्ड डेट 4 अक्टूबर 2022 है। इस राइट इश्यू में कंपनी के हर शेयर धारक को शेयर लेने का विकल्प मिलेगा। कंपनी ने इसके लिए 21 पूर्ण चुकता शेयरों पर 5 राइट्स इश्यू शेयरों का अनुपात तय किया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
