Surya Grahan 2025 in India Date and Time: साल का पहला सूर्य ग्रहण मार्च के महीने में लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन लगेगा और इसके अगले दिन ही नवरात्रि का पर्व देशभर में मनाया जाएगा। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं और ऐसे में पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आकर कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी को धरती तक पहुंचने से रोक देता है।

इस दिन पर लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025)
इस साल में पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। ये चैत्र अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लगेगा और शाम 6 बजकर 14 मिनट पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। सूतक काल के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं। इस साल में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को और दूसरा 21 सितंबर को लगेगा।
क्या देश में पड़ेगा इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव (Surya Grahan 2025 Date)
भारत में ये सूर्य ग्रहण(surya grahan 2025 news) नहीं नजर आएगा और इसके कारण भारत में कोई भी इसका धार्मिक प्रभाव नहीं होगा और न ही इसका सूतक काल प्रभावी माना जाएगा। भारत को छोड़कर बरमूडा, बारबाडोस, डेनमार्क, हंगरी, आयरलैंड, मोरक्को, ग्रीनलैंड, कनाडा का पूर्वी भाग, लिथुआनिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, उत्तरी ब्राज़ील, फिनलैंड, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, पुर्तगाल, उत्तरी रूस, स्पेन, नॉर्वे, यूक्रेन, पोलैंड, पुर्तगाल, इंग्लैंड, स्विट्जरलैंड, सूरीनाम, स्वीडन, और अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा।
सूतक काल में भी कुछ काम करने की भी मनाही होती है। ग्रहण लगने से 9 से 12 घंटे पहले से सूतक काल लग जाता है। सूतक काल तब मान्य होता है जब सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है लेकिन भारत से सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा इसीलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
कब होगा चंद्र ग्रहण? Surya Grahan 2025 News
साल 2025 में दो बार चंद्र ग्रहण होगा। पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगा था और इसके बाद अब 7 सितंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जो पूरे भारत में दिखाई देगा। इसके अलावा ये पूर्ण चंद्र ग्रहण एशिया के अन्य देशों के साथ-साथ यूरोप, अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर क्षेत्र में भी नजर आएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications