नई दिल्ली, जुलाई 22। सुप्रीम कोर्ट ने बिजनेसमैन और रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी और उनके परिवार को मुंबई में मिलने वाली सुरक्षा को जारी रखने का आदेश दिया है। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एनवी रमण की अध्यक्षता में हुई। जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस हिमा कोहली भी बेंच का हिस्सा थे। दरअसल, केन्द्र सरकार रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के परिवार को सरकारी सुरक्षा प्रदान करती है। अंबानी को मिलने वाली सुरक्षा के खिलाफ त्रिपुरा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी।

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने मांगा था जवाब
दायर की गई जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद त्रिपुरा हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से इस संबंध में जवाब मांगा था। त्रिपुरा हाईकोर्ट के फैसले के बाद भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में फैसले के खिलाफ अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार का तर्क सुनने के बाद त्रिपुरा हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। आज कोर्ट ने इस मामले पर अंतिम फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अंबानी परिवार को मिलने वाली सरकारी सुरक्षा को जारी रखने की अनुमति सरकार को दे दी है।
सुरक्षा का पूरा खर्च अंबानी परिवार देता है
मामले की सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि किसी को सुरक्षा देने के मामले से आपका क्या लेना देना है। किसी को सुरक्षा देने से आपको क्या परेशानी है। चिफ जस्टीस ने कहा की सुरक्षा देना तो सरकार का मामला है इससे आपको क्या फर्क पड़ता है।
अंबानी परिवार का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने रखा, साल्वे ने कहा कि अंबानी परिवार केंद्र से मिल रही सुरक्षा का पूरा खर्च देता है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केंद्र सरकार का पक्ष रखा।
मुंबई में दी जाने वाली सुरक्षा का त्रीपुरा से कोई लेना देना नहीं
तुषार मेहता ने अदालत से कहा कि मुंबई में दी जा रही सुरक्षा से त्रिपुरा के याचिकाकर्ता का कोई लेना देना नहीं है। अंबानी परिवार को कुछ धमकिया मिली थी और उनके घर के सामने एक कार में विस्फोटक भी मिला था जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
