नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने टाटा संस और साइरस मिस्त्री मामले में टाटा संस के पक्ष में फैसला सुनाया है। दरअसल नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) ने साइरस मिस्त्री को टाटा संस का दोबारा चेयरमैन नियुक्त करने का आदेश दिया था, जिस फैसले को आज सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया है। इस फैसले से एक बड़ा कार्पोरेट विवाद खत्म हो जाएगा। यह फैसला चीफ जस्टिस एसए बोब्दे, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यन की बेंच ने फैसला सुनाया है।

कब दिया था एनसीएलटी ने फैसला
एनसीएलटी ने 17 दिसंबर 2019 को अपना यह फैसला सुनाया था। इस फैसले में एनसीएलएटी ने टाटा संस के चेयरमैन पद पर साइरस मिस्त्री की दोबारा बहाली का आदेश दिया था। एनसीएलटी ने सायरस मिस्त्री को टाटा सन्स के चेयरमैन पद से हटाने को गलत ठहराया था। इसी के साथ एनसीएलएटी ने साइरस मिस्त्री को दोबारा चेयरमैन बनाने का आदेश भी जारी किया था।
एनसीएलटी के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई थी टाटा संस
एनसीएलएटी के इसी आदेश के खिलाफ टाटा संस सुप्रीम कोर्ट गई थी। इसी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। यह फैसला टाटा संस के पक्ष में आया है। 24 अक्टूबर 2016 को टाटा सन्स के चेयरमैन पद से सायरस मिस्त्री को हटा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2016 में एनसीएलटी में इसके खिलाफ मामला दायर किया था। जुलाई 2018 में एनसीएलटी ने साइरस मिस्त्री की याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद साइरस मिस्त्री एनसीएलएटी चले गए थे। यहां पर दिसंबर 2019 में ने एनसीएलएटी ने साइरस मिस्त्री को दोबारा टाटा सन्स का चेयरमैन बनाने का आदेश दिया था।
जानिए क्या है टाटा सन्स
टाटा ग्रुप की 100 से ज्यादा कंपनियां हैं। इन सभी कंपनियां को टाटा संस कंट्रोल करता है। ग्रुप की सभी प्रमुख कंपनियों में टाटा सन्स की हिस्सेदारी 25 फीसदी से लेकर 73 फीसदी तक है। सबसे ज्यादा 73 फीसदी हिस्सेदारी टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन में है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications