नयी दिल्ली। आपने अपने बचपन में कॉमिक बुक पढ़ी होंगी। खास कर कॉमिक बुक उन लोगों की पसंद रही है, जो 90 के दशक में पैदा हुए। पर आपको मालूम होगा कि बहुत से कॉमिक कैरेक्टर ऐसे रहे हैं, जिन पर कार्टून और फिल्में भी बनी हैं। इन्हीं में से एक है सुपरमैन। सुपरमैन पर सबसे पहले कॉमिक बुक 1938 में आई थी। बाद में इस पर कार्टून और कई फिल्में भी बनीं। पर अब सुपरमैन पर तैयार की गयी पहली कॉमिक बुक से जुड़ी एक अनोखी खबर आई है। दरअसल जिस कॉमिक बुक के जरिए सुपरमैन को दुनिया के सामने पेश किया गया वो करोड़ों रु में बिकी है।
कॉमिक बिकी 24 करोड़ रु में
83 साल पहले जिस कॉमिक बुक के जरिए सुपरमैन को दुनिया के सामने पेश किया गया था, वो एक ऑनलाइन नीलामी में लगभग 24 करोड़ रु में बिकी है। उस एडिशन की बहुत कम कॉपी बची हैं, जिनमें से एक 3.25 लाख डॉलर यानी करीब 24 करोड़ रु में बिकी है। यह एक रिकॉर्ड दाम है। इस कॉमिक बुक को एक प्राइवेट सेल में बेचा गया है।
सुपरहीरो की शुरुआत
इसी कॉमिक के जरिए सुपरहीरो की शुरुआत हुई थी। एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार सुपरमैन की इस कॉमिक बुक ने कॉमिक के लिए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले 2014 में एक कॉमिक बुक 3.2 लाख डॉलर से अधिक की कीमत पर बिकी थी। कॉमिककनेक्ट, ऑनलाइन नीलामी और कंसाइनमेंट कंपनी, के सीओओ विंसेंट ज़र्ज़ोलो पर इस कॉमिक की बिक्री जिम्मेदार रही है।
छपी थीं हजारों कॉपी
ज़र्ज़ोलो के अनुसार 1938 में सुपरमैन की कॉमिक बुक की हजारों कॉपियां छपी थीं। लेकिन अब केवल लगभग 100 कॉपियां ही बाकी हैं, जो अलग-अलग कंडीशन में मौजूद हैं। जिस कॉमिक बुक की नीलामी अब हुई है, वो इस समय मौजूद सबसे अच्छी कंडीशन वाली कॉमिक बुक में से एक है।
हैरी पॉटर की पुरानी किताब
ब्रिटेन के एक प्रवासी ने 1999 में हैरी पॉटर बुक सीरीज की हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन किताब खरीदी थी। हैरी पॉटर बुक सीरीज पूरी दुनिया में काफी पसंद की गई और इन पर बनने वाली फिल्मों ने तो और भी धमाल मचाया। इसी सीरीज की पहली किताब से एक व्यक्ति की किस्मत चमक गई है। पिछले साल ब्रिटेन के प्रवासी ने 1999 में हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन किताब को खरीदा था, जो एक नीलामी में 60 हजार पाउंड (लगभग 61.5 लाख रु) की बिकी।
एक और किताब बिकी काफी महंगी
2019 में भी हैरी पॉटर एंड द फिलोस्फ़र्स स्टोन के फर्स्ट एडिशन की एक दुर्लभ कॉपी, जिसे 1997 में सिर्फ 1 पाउंड (94.35 रु) में खरीदा गया था, लंदन में एक नीलामी में 28,500 पाउंड (करीब 23.8 लाख रुपये) में बेची गई थी। ब्लूम्सबरी द्वारा प्रकाशित जेके राउलिंग की फैंटेसी गाथा के दुर्लभ एडिशन में सिर्फ 500 कॉपियां थीं।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications