Superbillionaires List 2025: सुपरबिलियनेयर्स 2025 की लिस्ट आ गई है। इस सुपरबिलियनेयर्स की लिस्ट में 25 लोगों को शामिल किया गया है। इस सुपरबिलियनेयर्स लिस्ट में एलन मस्क सबसे अमीर व्यक्ति हैं जिनकी संपत्ति 419.4 बिलियन डॉलर है। एलन मस्क दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करते हैं। एलन मस्क हर घंटे 2 मिलियन डॉलर से अधिक कमाते हैं। एलन मस्क के बाद इस लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग भी शामिल हैं।

दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन-कौन है शामिल? (Indians On The List Of Superbillionaires)
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क के बाद इस सुपरबिलियनेर्स की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग 237 बिलिय डॉलर नेट वर्थ के साथ इस दूसरे नंबर पर है। इसके बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस भी शामिल है। उनकी नेट वर्थ 235 बिलियन डॉलर है।
चौथे नंबर पर इस लिस्ट में है बर्नार्ड अरनॉल्ट। उनकी नेट वर्थ 195 बिलियन डॉलर है। बर्नार्ड अरनॉल्ट फ्रांस के एक कारोबारी, निवेशक, और कला संग्राहक (Art Collector)हैं। वे दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH Moet Hennessy के अध्यक्ष और सीईओ हैं। सुपरबिलियनेयर्स की इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर लैरी एलिसन हैं। उनकी नेट वर्थ 193 बिलियन डॉलर पर है।
क्या मुकेश अंबानी हैं इस लिस्ट में शामिल? (List Of Superbillionaires)
इस लिस्ट में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी शामिल है। मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 17वें नंबर पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 90.6 बिलियन डॉलर है, वे रिलायंस इंटस्ट्रीज के चेयरमैन है। वहीं, इस लिस्ट में 22 नंबर पर अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति 74.8 बिलियन डॉलर है।
ब्लूमबर्ग के आंकड़ों से ये भी पता चलता है कि दुनिया के 15 सबसे अमीर लोगों में से 10 टेक्नोलॉजी सेक्टर से हैं। रिटेल और एनर्जी अन्य दो प्रमुख सेक्टर्स हैं जो इसमें शामिल हैं। इंडस्ट्रियल, फाइनेंस और कंज्यूमर सेक्टर भी सुपर-रिच लिस्ट के सेक्टर्स में हैं।
ये है पूरी सुपरबिलियनेयर्स की लिस्ट
6. बिल गेट्स- 166 बिलियन डॉलर
7. लेरी पेज -156 बिलियन डॉलर
8. वॉरेन बफेट -155 बिलियन डॉलर
9. सर्गेई ब्रिन -147 बिलियन डॉलर
10. स्टीव बाल्मर- 140 बिलियन डॉलर
11. माइकल डेल- 118 बिलियन डॉलर
12. जिम वाल्टन- 118 बिलियन डॉलर
13. रोब वाल्टन -116 बिलियन डॉलर
14 . ऐलिस वाल्टन- 115 बिलियन डॉलर
15. जेन्सेन हुआंग- 112 बिलियन डॉलर
16. अमानसिओ ऑर्टेगा -109 बिलियन डॉलर
17. मुकेश अंबानी -84.9 बिलियन डॉलर
18 कार्लोस स्लिम- 82.6 बिलियन डॉलर
19. फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स -77.2 बिलियन डॉलर
20 . जूलिया फ्लेशर कोच और परिवार -74.7 बिलियन डॉलर
21. चार्ल्स कोच -67.7 बिलियन डॉलर
22. गौतम अडानी -65.4 बिलियन डॉलर
23. थॉमस पीटरफी -61.9 बिलियन डॉलर
24. झोंग शानशान -57 बिलियन डॉलर
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications