Sunita Williams Net Worth: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जल्द ही पृथ्वी पर लौटने वाली हैं। विलियम्स नासा की एक अनुभवी अंतरिक्ष यात्री भी हैं। अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स बीते, 9 महीनों से बनी हुई हैं जिस वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं।
सुनीता का काफी प्रतिष्ठित करियर रहा है, जिसमें उन्होंने कई बार कई अंतरिक्ष उड़ानें भरी हैं। अब ज्यादा समय नहीं बचा है 19 मार्च 2025 को सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी तय है।

इस दौरान, कई लोगों के मन में सवाल बना हुआ है आखिर सुनीता विलियम्स को नासा से कितनी सैलरी मिलती है और कितनी उनकी नेटवर्थ है। चलिए हम आपको बताते हैं, उनको कितनी सैलरी मिलती है और कितनी नेटवर्थ है।
नासा के मुताबिक सुनीता विलियम्स की सालाना सैलरी लगभग 1.25 करोड़ रुपए है। वहीं. यूएस डॉलर की बात करें तो ये रकम ($152,258) है। सुनीता विलियम्स GS-15 श्रेणी में आती हैं। जो यूएस डॉलर में उनकी सैलरी 1 लाख से 1.6 लाख डॉलर के बीच होती है। सुनीता विलियम्स को उनकी सैलरी के साथ ही उन्हें कई सारी अलग-अलग सुविधाएं भी मिलती हैं।
इतना तय किया गया है वेतनमान
नासा दुनिया की सबसे बड़ी टॉप स्पेस एजेंसी है जहां से अंतरिक्ष में यात्री पहुंचते हैं। अमेरिका सरकार द्वारा तय किया गया वेतनमान के आधार पर सैलरी मिलती है। वहीं, इसके कैटेगरी अमेरिका के मुताबिक GS-13 से GS-15 तक है। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स GS-15 श्रेणी के दायरे में आती हैं। वहीं, नासा के अनुसार उन्हें 1.25 करोड़ रुपए मिलते हैं और यूएस डॉलर के मुताबिक ये सालाना रकम ($152,258) है।
सुनीता विलियम्स के इंकम के स्रोत
सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष यात्री होने साथ-साथ अमेरिकी नौसेना में सेवाएं और वैज्ञानिक और अंतरिक्ष जांच कार्य ये सभी सुनीता की इंकम के स्रोत हैं।
यहां से की सुनीता विलियम्स ने अपनी पढ़ाई
सुनीता विलियम्स ने यूएस नेवल एकेडमी से भौतिक विज्ञान में ग्रेजुएशन फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की।
अंतरिक्ष मिशन की चुनौतियां
सुनीता विलियम्स जून 2024 में बैरी विल्मोर के साथ बोइंग स्टारलाइनर मिशन का हिस्सा थीं। तकनीकी समस्याओं के कारण उनका मिशन अंतरिक्ष में 8 दिनों से बढ़कर 9 महीने हो गया। इतने लंबे समय रुकने के बावजूद, उन्हें कोई विशेष भत्ता नहीं मिला, नासा की नीति के अनुसार उनका वेतन वही रहेगा।
मिशन की चुनौतियों को देखते हुए कुछ बोनस दिए जा सकते थे, लेकिन विलियम्स की कुल संपत्ति सिर्फ़ उनके वेतन पर निर्भर नहीं है। रिटायरमेंट के बाद कई अंतरिक्ष यात्रियों की तरह, वह किताबें लिख सकती हैं या लेक्चर दे सकती हैं। निवेश भी उनकी आय में अहम योगदान देता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुनीता के ट्रेंड करने के बाद दुनिया भर लोग इंतजार कर रहे हैं सुनीता विलियम्स धरती पर लौटेंगी। उनकी इस मेहनत ने न केवल अमेरिका को सर फख्र से ऊप किया है, बल्कि नासा में उनके उल्लेखनीय करियर और कई अंतरिक्ष मिशनों में भागीदारी के माध्यम से दुनिया भर में कई लोगों को प्रेरित भी किया है। बहुत जल्द ही सुनीता विलियम्स की धरती पर सही सलामत पहुंचने की उम्मीद है।
सुनीता विलियम्स से जुड़े हुए सवालों के जवाब
सवाल : सुनीता विलियम्स की घर वापसी का क्या महत्व है?
जवाब : सुनीता विलियम्स की घर वापसी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नासा के साथ अपने मिशनों के बाद अंतरिक्ष से उनकी वापसी का प्रतीक है, जहां वे अंतरिक्ष अन्वेषण में अपनी उपलब्धियों और योगदान का जश्न मना रही हैं।
सवाल : सुनीता विलियम्स किस संगठन से जुड़ी हुई हैं?
जवाब : सुनीता विलियम्स नासा से जुड़ी हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकारी एजेंसी है जो देश के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और वैमानिकी एवं एयरोस्पेस अनुसंधान के लिए जिम्मेदार है।
सवाल : सुनीता विलियम्स अपने मिशन से कब लौटीं?
जवाब : सुनीता विलियम्स की अपने मिशन से वापसी की सटीक तारीख संबंधित विशिष्ट मिशन पर निर्भर करेगी, लेकिन उन्होंने कई मिशन पूरे किए हैं और उनकी सबसे उल्लेखनीय वापसी की खबरें व्यापक रूप से रिपोर्ट की गई थीं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications