
Sundar Pichai : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का पैतृक घर बिक गया है। तमिल सिनेमा में कम वक्त के अभिनेता और निर्माता मणिकंदन ने चेन्नई के अशोक नगर में सुंदर पिचाई का घर को खरीदा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता और निर्माता मणिकंदन की तरफ से कहा गया है कि यह सुंदर पिचाई को संपत्ति नहीं है। यह गूगल के सीईओ के माता-पिता की विनम्रता है, जिसने उन्हें प्रभावित किया है।
वह याद करते हुए कहते है कि सुंदर की मां ने खुद फिल्टर कॉफी बनाई और उसके पिता ने मुझे पहली मुलाकात में ही दस्तावेज शॉप दिए। उन्होंने कहा मैं उनकी विनम्रता और उनके विनम्र नजरिए से काफी अधिक प्रभावित था।
मणिकंदन की तरफ से यह भी कहा हुआ है कि सुंदर के पिया ने रजिस्ट्रेशन या ट्रांसफर प्रोसेस को तेज करने के लिए गूगल सीईओ के नाम का इस्तेमाल करने में जोर नहीं दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि वास्तव में उनके पिता ने रजिस्टेशन के ऑफिस में घंटों तक इंतजार किया। उन्होंने मुझे डाक्यूमेंट देने से पहले सारे जरूरी टैक्स का भुगतान किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मणिकंदन खुद एक रियल एस्टेट डेवलपर हैं। वे अपने ब्रांड चेलप्पास बिल्डर्स के तहत करीब 300 घरों का निर्माण और वितरण करने का दावा करते हैं।
जब मणिकनंदन को पता चला कि यह वही घर है। जहां सुंदर पिचाई का जन्म कर पालन-पोषण हुआ था। तब मणिकनंदन ने फोरन ही अशोक नगर की संपत्ति खरीदने का निर्णय लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुंदर पिचाई का जन्म और पालन-पोषण चेन्नई में ही हुआ था और उन्होंने वर्ष 1989 आईआईटी खड़गपुर में मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने यह शहर छोड़ दिया था।
मणिकनंदन ने कहा कि सुंदर पिचाई ने भारत को गौरवान्वित किया है और जिस घर में सुंदर पिचाई रहते थे उस घर को खरीदना मेरे लाइफ की एक बहुत ही ही गौरवपूर्ण उपलब्धि होगी।
कथित तौर पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के पिता ने अपने खर्च पर पूरी तरह से घर को ढहा दिया था और भूखंड को विकास के लिए मणिकंदन को सौंप दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जगह पर मणिकंदन एक विला बनाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
