नई दिल्ली, सितंबर 21। अपने कमाएं हुए धन में से बचत करना हमारे जिवन का एक अहम हिस्सा होना चाहिए। एक कहावत हैं कि बुंद बुंद से ही घड़ा भरता है, यह कहावत बचत पर सटीक बैठती है। हम छोटी-छोटी राशियों का निरंतर बचत करके भविष्य में एक मोटी रकम इकट्ठा कर सकते हैं। कल कि जरूरतों के लिए हमें आज से ही बचत करना शुरू करना चाहिए। सेविंग शुरू करने से पहले सबके मन में सवाल होता है कि आखिर हम किस योजना में निवेश शुरू करे कि रिटर्न भी अच्छा मिले और रिस्क की भी कोई बात ना हों। अगर आपके मन में भी ऐसा सवाल है तो, हमारे पास आपके इस सवाल का जवाब है। आपको गवर्टमेंट द्वारा संचालित स्माल सेविंग स्कीम में निवेश करना चाहिए। मान लिजिए आप अपनी बेटी की पढ़ाई या भविष्य के अन्य जरूरतों के लिए पैसा जुटाना चाहते हैं तो आपकों आज से ही सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश शुरू कर देना चाहिए।
बेटियों के भिविष्य के लिए करे निवेश
बेटियों के भविष्य के जरूरतों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में बचत करना एक बेहतरीन विकल्प है। भारत सरकार ने यह स्माल सेविंग स्कीम देश की बेटियों का भविष्य उज्वल करने के लिए बनाई है। अगर आपकी बेटी अभी छोटी है और आप उसकी उच्च शिक्षा या विवाह के लिए बचत करना चाहते हैं तो आपकों सुकन्या योजना में निवेश शुरू कर देना चाहिए। यह सुरक्षित निवेश विकल्प है।
250 रुपए से शुरू कर सकते हैं निवेश
सुकन्या बचत योजना में अभिवावाक अपने 10 साल या उससे कम उम्र की बेटियों का खाता खुलवा सकते हैं। खाता शुरू करने के लिए किसी बड़ी राशि की भी जरूरत नहीं होती है। आप मात्र 250 रुपए के निवेश से सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा सकते हैं। इस बचत योजना में सलाना 1.50 लाख तक का निवेश शुरू किया जा सकता है।
आकर्षक है ब्याज
अन्य सभी स्मॉल सेविंग स्कीम के मुकाबले सुकन्या योजना में ब्याज अधिक मिलता है। फिलहाल सरकार सुकन्या योजना में निवेश पर 7.6 प्रतिशत का ब्यजा दे रही है। इस योजना में हर माह 12500 रुपए का निवेश किया जा सकता है। अगर ब्याज दर यही बनी रहती है और आप 14 सालों तक निवेश जारी रखते हैं तो इन 14 सालों में आप 22.50 लाख रुपए का निवेश करेंगे। मैच्योरिटी होने पर आपको 22.50 लाख के निवेश के बदले 63.65 लाख रुपए मिल सकते हैं। इस तरह से मुलधन के बाद आप 41.15 लाख रुपए का फंड जुटा सकते हैं। सुकन्या योजना पर मिलने वाला ब्याज और निवेश की राशि पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगता है। अगर बात सुकन्या योजना के मैच्योरिटि पिरियड की करें तो 21 साल का है, लेकिन योजना में 14 साल तक ही पैसे निवेश करना होता है। बाकी बचे 7 सालों के लिए ब्याज जुड़ता रहता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
