
Sukanya Samriddhi Yojana : अगर आप एक बेटी के पिता है और आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए निवेश करने का विचार कर रहे है, तो फिर ये खबर आपके काम की हो सकती है। केन्द्र सरकार की तरफ से बेटी की शिक्षा और शादी के खर्चे को ध्यान में रखते हुए एक शानदार योजना चलाई जा रही है। इस योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) हैं। यह जो एसएसवाई योजना है इस योजना का फायदा देश के कई सारे परिवार ले रहे है। अगर आप इस योजना में निवेश करने का विचार बना रहे है, तो फिर चलिए जानते है इस योजना में बारे में सारी डिटेल।
क्या है यह स्कीम
देश की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्र सरकार को तरफ से इस योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना की शुरुआत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शुरू की गई थी। अगर इस योजना से जुड़ते है, तो फिर इससे माता-पिता को अपनी बेटियों को शिक्षा से लेकर उनकी शादी तक के जो खर्चे है उन खर्चे को उठाने में सहायता मिलती है।
फायदा ऐसे ले सकते है
अगर आप अपनी बेटी का खाता इस योजना में खुलवाना चाहते है, तो फिर आप अपनी 10 वर्ष से कम आयु की बेटी का अकाउंट इस योजना में खुलवा सकते है। आप सुकन्या समृद्धि खाता को 250 रु के मिनिमम बैलेंस के साथ खुलवा सकते है। एक वित्तीय वर्ष में इस योजना के 1.5 लाख रूपये जमा किए जा सकते है।
इस तरह खोले सुकन्या समृद्धि खाता
इस योजना के तहत अगर आप खाता खुलवाना चाहते है, तो फिर आप इस खाते को किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर खुलवा सकते है। जब आप खाता खोलते है। उस खाते खोलने के 21 वर्ष तक या बेटी के 18 वर्ष की आयु होने तक इस खाते को चालू रखा जा सकता है। इसके बाद, जब बेटी की आयु 18 वर्ष की हो जाती है, तो फिर इस खाते से 50 प्रतिशत पैसे को निकाल लिया जा सकता है। इस खाते को खुलवाने के लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता का पहचान पत्र भी देना होगा। जो भी आप प्रमाण पत्र दे रहे है उसमें आपका घर का पता होना चाहिए। इसके लिए आप आधार कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते है।
छूट मिलेगी टैक्स में
अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करते है, तो फिर आपको आयकर टैक्स अधिनियम 80सी के तहत टैक्स में छूट मिलती है। हर वर्ष 1.5 लाख रूपये का निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट मिल सकती है। इस योजना में जो रिटर्न मिलता है। वो टैक्स फ्री होता है। इस योजना में इस समय आपको 7.6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications