Sukanya Samriddhi Yojana इंडिया पोस्ट की एक सेविंग स्कीम है, इस योजना को बालिकाओं को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। इस योजना पर ब्याज दरों की तिमाही समीक्षा की जाती है, नामित पोस्ट ऑफिस शाखाओं में किए गए निवेश के लिए वर्तमान दर 8 फीसदी है। इस दर की कैलकुलेशन वार्षिक आधार पर की जाती है।

पात्रता और जमा
10 साल से कम आयु की बेटी के नाम पर अभिभावक द्वारा इस खाते को खोला जा सकता है। खाते को कम से कम 250 रु के जमा के साथ शुरू किया जा सकता है। इसके बाद एक फाइनेंशियल वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये से लेकर अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक इसमें जमा किया जा सकता है, इसको एक मुश्त भी जमा कर सकते है या फिर कई किस्तों में जमा किया जा सकता है।
इसमें अधिकतम 15 वर्ष तक निवेश किया जा सकता है। प्रत्येक डिफॉल्ट वर्ष के लिए न्यूनतम 250 रुपये और 50 रुपये डिफॉल्ट शुल्क का भुगतान करके एक डिफॉल्ट अकाउंट को फिर से चालू किया जा सकता है। वही, जमा राशि इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 80सी के तहत कटौती के लिए योग्य है।
कैलकुलेशन और निकासी
वित्त मंत्रालय द्वारा तिमाही आधार पर ब्याज दरें निर्धारित की जाती हैं। ब्याज की कैलकुलेशन पांचवें दिन और महीने के आखिरी के बीच खाते में सबसे कम बैलेंस अमाउंट पर की जाती है, जरूरी बात ये है कि अर्जित ब्याज इनकम टैक्स अधिनियम के तहत टैक्स-मुक्त है। बालिका के 18 वर्ष के होने तक खाते का मैनेजमेंट अभिभावक द्वारा किया जाता है।
बालिका के 18 साल की उम्र तक पहुंचने या 10वीं कक्षा पूरी करने के बाद निकासी की जा सकती है।
वक्त से पहले खाता बंद करना
किसी विशेष परिस्थिति में अकाउंट को वक्त से पहले बंद कर सकते है। जिसमें खाता धारक के गुजर जाने या अत्यधिक अनुकंपा आधार पर शामिल है।
मैच्योरिटी पर समापन
अकाउंट खोलने की डेट से 21 वर्ष या लड़की की शादी के वक्त 18 साल की आयु तक पहुंचने पर, शादी से 1 महीने पहले या 3 महीने बाद की अवधि के साथ मैच्योर होता है।
जानिए कैसे खोले खाता ?
आप किसी भी सहकारी बैंक या डाकघर शाखा से सुकन्या समृद्धि योजना (एसएवाई) खाता खुलवा सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक में या फिर पोस्ट ऑफिस में आपको सभी जरूरी दस्तावेज को लेकर जाना होगा। वही, जाकर आप आवेदन पत्र (फॉर्म -1) भरें और सहायक डॉक्यूमेंट प्रदान करें।
इसके बाद आप पहली जमा राशि का भुगतान नकद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट के रूप में करें। इसके बाद बैंक या पोस्ट ऑफिस आवेदन और भुगतान की प्रोसेस करेगा। इसके बास आपका एसएसवाई खाता खुल जायेगा। इसके बाद आपको पासबुक जारी कर दी जाती है।
यह भी पढ़ें: Business Idea: इस दिवाली तगड़ा मुनाफा कराएगा ये कारोबार, जानिए कमाई
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
