नई दिल्ली, अक्टूबर 3। बेटियों का भविष्य सुरक्षित हो। इसी वजह से केंद्र सरकार की तरफ से छोटी सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरूआत 7 वर्ष पहले यानी वर्ष 2015 में शुरू की गई थी। इस योजना में बहुत अधिक संख्या में अभिभावकों को लाभ मिल रहा हैं। इस योजना में जमा की गई रकम में सबसे अधिक ब्याज मिलता हैं। सरकार की बाकी स्कीम की तुलना में। इस योजना के तहत अभिभावक को कम से कम 250 रूपये का खाता खुलवाना होता हैं। जब ये स्कीम मैच्योर होती हैं तब बेटी को लाखों रूपये रकम मिलती हैं।
सुकन्या योजना बेटियों के लिए है
इस योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना हैं। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार की तरफ से की गई थी। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन के तरह छोटी बचत के लिए इस योजना हो शुरू किया गया था। इस योजना में बेटी के नाम से खाता खुलवाना होता हैं और 15 वर्ष तक राशि को जमा करना होता हैं। इस योजना में 10 वर्ष से कम उम्र की बेटी का खाता खुलवाया का सकता हैं इस खाते को आप अपने पास के पोस्ट ऑफिस से खोल सकते हैं।
बहुत ज्यादा रिटर्न का वादा
स्मॉल सेविंग स्कीम के तहत इनकम टैक्स की छूट मिलती हैं। इसके साथ ही मिलने वाली ब्याज की दर भी अधिक होती हैं। बीते 30 सितंबर को केंद्र सरकार की तरफ से छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को रिवाइज किया है। इस योजना में ब्याज 7.6 प्रतिशत की दर से दिया जा रहा हैं। ये ब्याज दर बाकी 12 छोटी बचत योजनाओं से तुलना करें तो सबसे ज्यादा ब्याज हैं।
मिलेंगे 9 लाख से ज्यादा रूपये
ये जो सुकन्या समृद्धि योजना हैं इस योजना के तहत 3 हजार रु हर महीने जमा करने होते हैं। यह रकम 1 साल में 36 हजार रु हो जाती हैं। जब ये योजना मैच्योर हो जाती हैं। यानी 15 वर्ष के बाद 7.6 प्रतिशत की दर से ब्याज जुड़ने में यह रकम 9 लाख रूपये से भी अधिक हो जाती हैं। मतलब बेटी के बड़े होने पर वो लखपति बन जाएगी।
प्रक्रिया और जरूरी बातें
यदि आप आपकी बेटी का इस योजना में खाता खुलवाना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान देना बेहद जरूरी हैं उसमें यह कि बेटी की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए। ये योजना बेटी के 21 वर्ष होने पर मैच्योर होती हैं। बेटी के 18 वर्ष की होने पर आप आधी राशि निकाल सकते हैं। इस योजना में हर महीने कम से कम 250 से 3000 रुपयों तक की राशि जमा की जा सकती हैं। इस योजना में वार्षिक 1.5 लाख रूपये तक की अधिकतम राशि जमा की जा सकती हैं। आप इस योजना के तहत खाते को आपके पास के बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस से खुलवा सकते हैं। इस योजना में खाता खुलवाने के लिए बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र और अभिभावक के दस्तावेज लगेंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
