Sugar Price: चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला! स्टॉक लिमिट बढ़ी, त्योहारों से पहले कीमतों पर कितना असर होगा?

Sugar Price: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और इसी के साथ चीनी की मांग भी बढ़ने वाली है। ऐसे में सरकार की नजर चीनी की कीमतों और बाजार में इसकी उपलब्धता पर बनी हुई है। पिछले कुछ समय में चीनी के दाम बढ़ने के बाद सरकार ने स्टॉक रखने को लेकर कई कदम उठाए थे। अब सरकार ने थोक में चीनी इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के लिए स्टॉक लिमिट में कुछ राहत दी है।

Sugar Price

दरअसल, सरकार ने थोक चीनी उपभोक्ताओं के लिए स्टॉक रखने की मौजूदा सीमा को 15 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दिया है। हालांकि, इसके साथ एक अहम शर्त भी रखी गई है। 15 दिन से ज्यादा का अतिरिक्त स्टॉक सिर्फ आयातित चीनी से लिया जा सकेगा। यानी घरेलू बाजार से खरीदकर कंपनियां अतिरिक्त चीनी का भंडारण नहीं कर पाएंगी। सरकार का कहना है कि इस कदम से त्योहारों के दौरान उद्योगों को चीनी की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

कुछ हफ्तों में चीनी के दाम में नरमी-

यह फैसला ऐसे समय आया है जब पिछले कुछ हफ्तों में चीनी के दाम में नरमी देखने को मिली है। सरकार के मुताबिक, खुदरा चीनी की कीमतों में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है। सरकार चाहती है कि मिलों से कम कीमत पर चीनी मिलने का फायदा आगे थोक विक्रेताओं और कारोबारियों के जरिए आम ग्राहकों तक भी पहुंचे।

चीनी कारोबारियों पर स्टॉक लिमिट थी-

इससे पहले सरकार ने चीनी कारोबारियों पर स्टॉक लिमिट भी सख्त की थी। 15 सितंबर से डीलरों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 4,000 क्विंटल से घटाकर 2,000 क्विंटल कर दी गई। साथ ही किसी भी डीलर को 30 दिन से ज्यादा पुराना स्टॉक रखने की इजाजत नहीं है। हालांकि, कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में 4,000 क्विंटल की सीमा बरकरार रखी गई है।

सरकार की नजर सप्लाई और कीमतों पर-

सरकार का मकसद साफ है, बाजार में चीनी की पर्याप्त सप्लाई बनी रहे और कोई कारोबारी जरूरत से ज्यादा स्टॉक जमा करके कीमतों पर दबाव न बना सके। सरकार ने चीनी मिलों, डीलरों और कारोबारियों के स्टॉक की जांच भी तेज की है। इससे पहले सरकार ने बताया था कि चीनी की कीमतों में तेजी के पीछे घरेलू उत्पादन में कमी, त्योहारों से पहले बढ़ती मांग, मौसम का असर और कुछ जगहों पर जमाखोरी जैसे कारण रहे हैं।

अब त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने पर सरकार की नजर सप्लाई और कीमतों दोनों पर रहेगी। अगर बाजार में चीनी की उपलब्धता पर्याप्त रहती है और कीमतों पर दबाव नहीं बढ़ता है, तो इसका सीधा फायदा आम ग्राहकों को मिल सकता है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+