
Uttarakhand: राज्य में अब चीनी और एक किलो नमक 50 फीसदी सब्सिडी के साथ दिया जायेगा। इसके लिए मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार के द्वारा तैयारी की जा रही है।
केंद्र सरकार की तरफ से बजट मिलने के बाद यह सुविधा शुरू हो जाएगी। सरकार मुफ्त राशन को लेकर भी योजना बना रही है। उत्तराखंड के अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े 13 लाख 75 हजार परिवारों को 2 किलो चीनी और 1 किलो नमक 50 फीसदी सब्सिडी के साथ दिया जाएगा।
इस योजना में सब्सिडी का खाद्य विभाग ने फार्मूला तैयार कर लिया है। आगामी कैबिनेट बैठक में इसको मंजूरी के लिए लाया जायेगा।
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इस योजना का कैबिनेट नोट तैयार करने के लिए निर्देश दिए है। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने यमुना कालोनी स्थित कैंप ऑफिस में कई सारी योजनाओं की समीक्षा की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार राज्य के हर गरीब और जरूरतमंद परिवार के लिए भोजन की कमी नहीं रहना देना चाहती हैं।
केद्र सरकार ने एनएफएस के तहत मिलने वाले 5 किलो प्रति यूनिट अनाज को मुफ्त कर दिया है। रसोई को पूर्ण करने के लिए अब मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार भी चीनी और नमक को रियायती मूल्य पर उपलब्ध कराने जा रही है।
इससे पहले अंत्योदय परिवारों को 1 वर्ष में 3 मुफ्त सिलेंडर देने की योजना शुरू की जा रही है। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राशन डीलर और उपभोक्ता के सामने आ रही बॉयोमेट्रिक मशीन की परेशानी के हाल के लिए निर्देश दिए है।
इस बैठक में सचिव खाद्य ब्रजेश संत ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान अपर आयुक्त पीएस पांगती, आरएमओ सीएम घिल्डियाल आदि भी मौजूद रहे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
