नई दिल्ली, अगस्त 3। बीरा91 के फाउंडर अंकुर जैन ने वर्ष 2015 में बीरा 91 के नाम से एक क्राफ्ट बियर लांच की। लांचिंग के मात्र दो साल के भीतर भारतीय युवाओं का पसंदीदा बियर ब्रांड बन गया। फाउंडर अंकुर जैन कहते है कि उन्हें लग नहीं रहा था कि युवाओं मे यह बियर ब्रांड इतना सफल रहेगा। चलिए जानते है अंकुर जैन के 1700 करोड़ की कंपनी बनाने की कहानी।
2007 में भारत लौट आए
अंकुर जैन अपने परिवार के पहले व्यक्ति थे। जिन्होंने व्यापार शुरू किया उनके फैमिली में कोई भी सदस्य का बिजनेस से दूर दूर तक नाता नहीं था। उनके पास भी शराब के बिजनेस का कोई आइडिया नही था। अंकुर ने शिकागो यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद ही तय कर लिया था की वे बिजनेस करेंगे फिर वे 2007 में भारत लौट आए भारत आकर उन्होंने देखा कि भारत में बियर का ज्यादा ऑप्शन नहीं है तो उनके दिमाग में आइडिया आया और उन्होंने भारत के अंदर एक नया बियर ब्रांड निकाला। उनके बियर ब्रांड का नाम बीरा91 था। अंकुर का परिवार शराब के कारोबार करने से बिलकुल खुश नहीं था। मगर उनका ब्रांड बीरा91 की सफलता के बाद से उनका परिवार की नाराजगी दूर हो गई।
नेटवर्थ 1722 करोड़
बीरा91 युवाओं का सबसे पसंदीदा ब्रांड बन चुका है। बीरा91 के पहले भारत में किंगफिशर फैमस था। इसलिए अंकुर ने अपने ब्रांड को लाने से पहले उसने बहुत काम किया जैसे डिजाइन, टेस्ट , बेहतर प्राइस। फिर तो क्या था आज सभी की जवान में बीरा91 का नाम चढ़ चुका है।बीरा91 एमपी और नागपुर में बनना शुरू हुआ था अब ये देश के 20 से अधिक मे बिक रही है।वर्ष 2015 मे शुरू हुयी कंपनी की नेटवर्थ 1722 करोड़ रुपए है।
बीरा91 के पोर्टफोलियो और भी बियर
बीरा91 के अलावा और भी बियर बीरा91 के पोर्टफोलियो में है बीरा ह्वाइट, बीरा लाईट, बीरा स्ट्रांग, इंडियन पेल चार प्रकार की बियर है। इनमे अल्कोहल की मात्रा 5 से 6 प्रतिशत बस है। साथ ही दो बियर बूम क्लासिक और बूम स्ट्रांग हैं, जिसमें 6 से 8 pra प्रतिशत एल्कोहल है। जिसमे बीरा स्ट्रांग और बूम स्ट्रांग की बहुत ज्यादा मांग है।


Click it and Unblock the Notifications