Shark Tank India: आजकल शार्क टैंक इंडिया नाम का शो काफी ज्यादा फेमस हो रहा है। इसमें नए-नए एंटरप्रेन्योर्स अपने बिजनेस आइडिया के साथ आते हैं और जज को उसके बारे में बताते हैं, अगर जज को वह बिजनेस आइडिया पसंद आ जाता है तो वह इन एंटरप्रेन्योर्स को फाइनेंस भी करते हैं। ऐसे ही एक बिजनेस मॉडल फिलहाल खूब धूम मचा रहा है। यह खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें खाना बनाने में दिक्कत होती है। दरअसल एक कपल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑपरेटेड Upliance बनाया है।यह ऐसी मशीन है, जिसे खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इसमें खाना बनाने पर खाना जलता नहीं है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से इकट्ठा की गई जानकारी के मुताबिक यह मशीन आपको खाना बनाने में सजेशन भी देती है। फिलहाल इसका मशीन लर्निंग का काम चल रहा है और जैसे-जैसे लोग इसमें नई-नई डिश बनाते जा रहे हैं वैसे-वैसे इसमें इनफॉरमेशन भी फीड होती जा रही है।

जानकारी के लिए बता दे कि इस डिवाइस को बनाने की शुरुआत कपल महक मोदी और मोहित शर्मा के द्वारा 2021 में की गई थी। महक और मोहित दोनों एक दूसरे को 17 साल से जानते हैं और इन्होंने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई भी की है। मीडिया पर मौजूद जानकारी के मुताबिक कपल्स ने अपनी 60 से 70 लाख के पैकेज वाली नौकरी को इस प्रोडक्ट को बनाने के लिए छोड़ दिया। इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलने वाली कुकिंग डिवाइस का बिजनेस जबरदस्त तेजी के साथ बढ़ रहा है।
यह कपल इस प्रोडक्ट को पूरे देश में डिलीवर करते हैं और अब तक करीब 1.7 करोड रुपए का रेवेन्यू बना चुके हैं। आइए आपको इस प्रोडक्ट की वर्किंग के बारे में बताते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताने की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलने वाला ये प्रोडक्ट देखने में तो मिक्सर ग्राइंडर के जैसा है पर कुकिंग के काम में भी आता है। इस मशीन में लगे हुए बेडिंग जार का इस्तेमाल आप कटिंग शॉपिंग और मिक्सिंग के लिए कर सकते हैं।
इसमें मिक्सर ग्राइंडर की तरह ही मोटर स्पीड कंट्रोल भी मिलता है। यह डिवाइस वाइब्रेशन सेंसर के साथ आती है इसके अलावा इसमें अब खाना पका भी सकते हैं क्योंकि हीटिंग का विकल्प भी मौजूद है। गौरतलब है कि कंपनी ने इस मॉडल को पूरी तरह से पेटेंट करवा रखा है।
अगर बात की जाए इसे कंट्रोल करने की तो इसमें टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा या खाना बनाने में भी आपकी मदद करता है। इस मशीन की सबसे बड़ी बात यह है कि अगर आप कोई डिश बना रहे हैं तो उसमें कब क्या डालना है इस बात की जानकारी भी मशीन दे सकती है। इसके अलावा इस डिवाइस में ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल की फैसिलिटी भी है जिसके जरिए या मशीन अपने आप ही खाना पकाने के लिए सही टेंपरेचर चूज कर लेती है।
मीडिया पर मिल रही जानकारी के मुताबिक इस प्रोडक्ट की प्राइस 23,999 रुपए है। अब तक कंपनी दे द्वारा कुल 11.5 करोड़ रुपए तक का फंड इक्कठा किया गया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
