
Arjun Yogan Youtube : गरीबी अकसर लोगों को कर्ज के जाल में फंसा देती है। कुछ ऐसा ही हुआ एक दंपति के साथ। उन पर 1-2 लाख नहीं बल्कि 40 लाख रु का कर्ज हो गया था। इस कर्ज को चुकाने में वे अमसर्थ थे। पर उनके बेटे ने एक नया काम शुरू किया, जिससे वे अपने गरीब मां-बाप का सारा कर्ज चुकाने में कामयाब हो गया। इतना ही नहीं अब स्थिति यह है कि उसने जो काम शुरू किया था, जिससे उससे अपने माता-पिता का सारा कर्ज चुकाया, अब उस काम में उसकी इनकम लगातार बढ़ेगी। आगे जानिए ऐसा कैसे हुआ संभव।
ब्रिटेन में रहता है परिवार
ये कहानी है ब्रिटेन वाले रहने वाले अर्जुन योगान और उनके परिवार की। उनके माता-पिता पर ही 40 लाख रु का कर्ज हो गया था। पर उन्होंने यूट्यूब पर आने का फैसला किया। उन्होंने वीडियोज से तगड़ी कमाई की। इससे वे अपने पैरेंट्स पर मौजूद 40 लाख रुपये का कर्ज चुकाने में कामयाब हो गये।
मां थी बीमार
असल में अर्जुन की मां बीमार रहती थीं। उनके पिता अपनी पत्नी की देखभाल कर रहे थे। इसलिए काम नहीं कर पा रहे थे। इससे उनके पैरेंट्स की कंपनियां दिवालिया हो गयीं। नतीजे में वे 40 लाख रु के कर्ज के नीचे आ गये। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन ने शुरुआत एक नौकरी से की। मगर उन्हें एनिमेशन का शौक था। इसी वजह से वे वीडियोज बनाने लगे।
आज हैं मालामाल
यूट्यूब से उनकी कमाई धीरे-धीरे बढ़ी। पर जब वे उससे इतना पैसा कमाने लगे कि नौकरी के बराबर पैसा आने लगा तो उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया। इससे वे फुल टाइम यूट्यूबर बन गए। इसके बाद उनकी कमाई बढ़ी, जिससे वे माता-पिता का लाखों का कर्ज उतारने में कामयाब रहे। स्थिति यह है कि अर्जुन अब लंदन के एक पेंटहाउस में रह रहे हैं। अब उनके पास बीएमडब्लू कार है।
नहीं थी अमीर बनने की ख्वाहिश
अर्जुन ने 2017 में ग्रेजुएशन पूरी की। इसके बाद वे ब्रिटिश इंश्योरेंस कंपनी डायरेक्ट लाइन में जॉब करने लगे। मगर यूनिवर्सिटी से ही वे यूट्यूब पर एनिमेटेड वीडियो अपलोड करते थे। अर्जुन के अनुसार यूट्यूब चैनल शुरू करते समय उनकी कोई अमीर बनने की ख्वाहिश नहीं थी। पर वे उस समय भी हर महीने में करीब 60 हजार रुपए कमा लेते थे। इससे अर्जुन ग्रेटर लंदन के ब्रॉमले के एक कमरे का किराया चुका पाने में सक्षम थे।
लगातार बढ़ेगी कमाई
अच्छी बात यह है कि यूट्यूब से अर्जुन की कमाई लगातार बढ़ेगी ही। क्योंकि सब्सक्राइबर्स और व्यूज बढ़ते हैं तो कमाई भी बढ़ती है। अर्जुन के मुताबिक मां की तबीयत खराब होने पर पिता उनकी देखभाल करने लगे। इससे वे दोनों नौकरी नहीं कर पा रहे थे। घर चलाने की जिम्मेदारी आ गई अर्जुन पर। अर्जुन बचपन से एनिमेशन पसंद करते थे। कॉलेज खत्म हुआ तो उनका खाली समय यूट्यूब चैनल पर बीतता था। इसी से उन्होंने 1 लाख 30 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स कर लिए। फिर आया दिसंबर 2018, जब उसकी यूट्यूब से इनकम और सैलेरी एक बराबर थी। उन्होंने जॉब थी। फिर दो साल में उनके यूट्यूब पर 3 करोड़ व्यूज हो गए। आज के समय में अर्जुन हर महीने यूट्यूब वीडियो, स्पॉन्सरशिप और कई अन्य तरह से बहुत मोटा पैसा कमा रहे हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
