
Success Story : कहा जाता है कि अगर किसी काम को कड़ी मेहनत और लगन से किया जाए, तो फिर सफलता अवश्य ही मिलती हैं। हर एक व्यक्ति की सफलता केवल उसकी नहीं बल्कि उसकी पीढ़ियों की भी दशा और दिशा दोनों तय करती हैं। आज हम आपको जिस व्यक्ति की सफलता की कहानी बताने जा रहे है। जिसका जन्म तो गरीब परिवार में हुआ था। लेकिन उस व्यक्ति ने अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए कामयाबी की इबारत लिख दी है और आज वे करोड़ों रुपये के मालिक हैं। आइए जानते है उनके बारे में।
कौन है यह व्यक्ति
आज हम जिस व्यक्ति की सफलता की कहानी बताने जा रहे है उनका नाम रघुनंदन श्रीनिवास कामत है। रघुनंदन श्रीनिवास कामत का जन्म कर्नाटक में एक गरीब परिवार में हुआ रघुनंदन के पिता लकड़ियां और फल बेचा करते थे। रघुनंदन के पिता लकड़ियां और फल बेचकर अपने 7 बच्चों का पेट पालते होते थे। रघुनंदन जब बड़े हुए। तब वे अपने परिवार की जिम्मेदारियां उठाने के लिए भाईयों के साथ मुंबई में आ गए। रघुनंदन के भाई गोकुल के नाम से ढाबा चला रहे थे। भाईयों ने रघुनंदन को भी यही काम करने के लिए बुलाया था। रघुनंदन कई सारे लोगों को ढाबे पर आइसक्रीम खरीदते हुए देखते थे। यह देखकर रघुनंदन के मन में एक दिन कुछ ऐसा ही काम करने का विचार आया। इसी बीच वर्ष 1983 में रघुनंदन की शादी हो गई। जब रघुनंदन मैच्योर हुआ। उसने आइसक्रीम का व्यापार शुरु करने का निर्णय लिया।
नेचुरल आइसक्रीम मुम्बई की शुरुआत साल 1984 में की
रघुनंदन ने 1984 में जूहू में आउटलेट की शुरुआत कर दी। उन्होंने उस आउटलेट का नाम नेचुरल आइसक्रीम मुम्बई रखा। शुरु में अधिक ग्राहक नही आने की वजह से वे परेशान रहने लगे और वे अपने व्यापार को बढ़ाने के बारे में हमेशा ही सोचते रहते थे। फिर उन्होंने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आइडिया लगाया और इस आइसक्रीम के व्यापार के साथ मसालेदार पाव भाजी का भी बिजनेस शुरु कर दिया। जब भी कोई पावभाजी को खाने के लिए आता था, तो तीखा की वजह से वो ठंडी और मीठी आइसक्रीम भी जरूर खाता था। इस आइडिया के वजह से उनका बिजनेस चलने लगा।
300 करोड़ का कारोबार खड़ा कर दिया
जब उनका आइसक्रीम पार्लर का बिजनेस चलने लगा, तो फिर उन्होंने पाव भाजी को बेचना बंद कर दिया। और उनका जो नेचुरल आइसक्रीम पार्लर को जारी रखा आज रघुनंदन श्रीनिवास कामत की जो कंपनी है। पूरे देश मे अपनी पहचान बना चुकी हैं। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आज उनके पूरे भारत में लगभग 135 आउटलेट हैं। इन्होने अपनी आइसक्रीम की शुरुआत 5 फ्लेवर्स के साथ की थी। आज यह कंपनी 20 फ्लेवर्स की आइसक्रीम को अपने ग्राहकों तक पहुंचा रही है। आज उनका कारोबार करीब 300 करोड़ का है।
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications