
Success Story : अगर आप किसी काम को पूरी लगन से करते है और कभी हार नही मानते है, तो फिर आपको सफलता जरूर मिलती है। आज हम आपको एक ऐसे ही व्यक्ति की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं। जिन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज एक सफल व्यक्ति है। आज हम आपसे जिसकी बात कर रहे है। उनका नाम आमिर कुतुब हैं। आमिर कुतुब कभी एयरपोर्ट पर सफाईकर्मी के रूप में काम करते थे। लेकिन आज उन्होंने अपनी मेहनत से एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी खड़ी कर दी है और आज वे करोड़ों रु की कंपनी के मालिक है, तो फिर चलिए जानते हैं इनके बारे में।
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे यूपी की गलियों से निकलकर
आमिर कुतुब का जन्म उत्तर प्रदेश (यूपी) के अलीगढ़ के एक सामान्य परिवार मे जन्म हुआ। आमिर कुतुब का जीवन चुनौतियों से भरा था। आमिर ने 12वीं के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। हालांकि, जब आमिर कुतुब इंजीनियरिंग कर रहे थे। उनका मन इंजीनियरिंग में नहीं था। इस दौरान आमिर ने साल 2011 में छात्र संघ का चुनाव लड़े। इसके बाद आमिर सचिव चुने गए। इसके बाद आमिर कुतुब दिल्ली में होंडा कंपनी में काम करने लगे। आमिर ने फिर अपनी नौकरी छोड़ फ्रीलांसर के तौर पर वेबसाइट डिजाइन का काम करने लगे। आमिर के कुछ क्लाइंट अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी थे। इसके बाद आमिर ने स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन किया। जिसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया चले गए।
काम किया सफाईकर्मी के रुप में
आमिर कुतुब ने ऑस्ट्रेलिया में भी नौकरी के लिए लगभग 4 महीने में 170 से अधिक जगह पर इंटरव्यू दिए। लेकिन कहीं भी उनका सेलेक्शन नहीं हुआ। थक हार कर आमिर कुतुब ने सफाईकर्मी के रूप में ऑस्ट्रेलिया के एयरपोर्ट पर काम किया। आमिर को पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उन्होंने अखबार बांटने का भी काम किया। इसके बाद बिना आमिर कुतुब में हार नहीं मानी आमिर कुतुब को किसी तरह एक गैराज मिल गया, जहां से उन्होंने अपना काम शुरू किया और अपनी एक कंपनी स्थापित की।
इस तरह बनें करोड़ों रु की कंपनी के मालिक
जब आमिर कुतुब के संघर्ष के बारे में जब घर वालों को पता चला, तो फिर घर वाले ने उसको वापस आने के लिए कहा लेकिन आमिर ने अपने परिवार की बात नही मानी और अपने बिजनेस को सफल बनाने की कोशिश में लग गए। काफी मेहनत की इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपनी कंपनी रजिस्टर करा ली। इसके बाद एक दिन सफर के दौरान आमिर को एक छोटे बिजनेसमैन से मुलाकात हुई। उस बिजनेस मैन ने आमिर कुतुब के काम के बारे में सुनकर कहा। कि आप चाहो तो मेरी कंपनी के लिए सिस्टम बना सकते हो लेकिन में इसके लिए तुमको कोई भी चार्ज नहीं दूंगा। आमिर ने उस व्यक्ति के लिए एक ऐसा सिस्टम बनाया जिससे उसके हर महीने के 5,000 डॉलर बचने लगे। आमिर के काम से वह व्यक्ति खुश हो गया। जिससे उन्होंने आमिर को पेमेंट को किया ही। इसके साथ ही आमिर के कई क्लाइंट भी बनवाए।
आज आमिर की कंपनी में 100 परमानेंट कर्मचारी है
अपनी मेहनत से आमिर ने लाइफ में सफलता को हासिल किया है। आमिर का बिजनेस धीरे धीरे सेट हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज आमिर की कंपनी 4 देशों में है। इनका लगभग 10 करोड़ रु का टर्न ओवर है। आज आमिर के कंपनी में 100 परमानेंट कर्मचारी है। इसके साथ ही लगभग 300 कॉन्ट्रेक्टर्स काम कर रहे हैं।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications