Success Story: आजकल हमने कई लोगों की कामयाबी की कहानी के बारे में पढ़ा है और सुना भी है। आज हम आपको ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने कम समय बर्बाद किए ही कामयाबी की बुलंदियों को छू लिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कोलकाता की रहने वाली सहेली चटर्जी के बारे में जिन्होंने बहुत छोटी सी शुरुआत की थी, लेकिन उन्होंने समय के साथ-साथ चीजों को समझकर कामयाबी हासिल की।

सहेली चटर्जी ने महज 18 वर्ष की उम्र में डिजिटल दुनिया में आई थीं, लेकिन समय के साथ उन्होंने डिजिटल दुनिया को बहुत अच्छे से समझा और परखा भी और वो करोड़ों रुपए की कमाई भी कर रही है। आज के समय में अधिकतर काम ऑनलाइन ही होते हैं। अगर आप भी सफलता हासिल करना चाहते हैं तो डिजिटल मार्केटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त करके इस काम को शुरू कर सकते हैं।
ये है कामयाबी की कहानी
सहेली चटर्जी कोलकाता की रहने वाली हैं और उन्होंने बेथ्यून कॉलेज से आर्ट्स ग्रेजुएट किया था। वहीं उन्होंने अपने कॉलेज के बाद से ही कंटेंट राइटिंग करना शुरू किया था, लेकिन इसके बाद ही उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग के बारे में जानकार काम शुरू कर दिया था। सहेली चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत बहुत छोटे स्तर पर की थी, लेकिन उन्होंने कुछ ही समय में डिजिटल मार्केटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की और उसके बाद डिजिटल दुनिया में अपना कदम रखा और अपनी कड़ी मेहनत के साथ कामयाबी हासिल की। सहेली चटर्जी इस समय सालाना करोड़ों रुपए की कमाई कर रही हैं।
इस एजेंसी की स्थापना
सहेली चटर्जी ने जब डिजिटल मार्केटिंग के बारे पूरी जानकारी प्राप्त कर ली तब उसके बाद उन्होंने एम्बिफेम नाम की एजेंसी की नीव रखी। अब वे इस एजेंसी के जरिए से सोशल मीडिया मार्केटिंग से जुड़ी संबंधित जानकारी देती हैं।
इस एजेंसी की माध्यम से लोगों की कर रही हैं मदद
सहेली चटर्जी डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से अच्छा पैसा कमा रही हैं, और वे इस समय 100 से अधिक फ्रीलांस एकेडमी भी चला रही हैं। इन एकेडमी के जरिए वे अधिक संख्या में लोगों को डिजिटल मार्केटिंग के बारे में सिखाती हैं। ताकि सभी लोगों सोशल मीडिया की जानकारी प्राप्त हो सके।
उनका इन एकेडमी के माध्यम से लोगों को बताना है कि कैसे काम किया जाता है और कैसे मुनाफा कमाया जाता है। वहीं क्लाइंट के काम को कैसे किया जाता है और प्रेजेंट करना होता है ताकि क्लाइंट को उसका काम पसंद आ जाए। सहेली के लाइव सेशन, प्री-रिकॉर्डेड सेशंस, मॉड्यूल भी मौजूद रहते हैं।
मार्केटिंग गर्ल सहेली चटर्जी
मार्केटिंग गर्ल सहेली चटर्जी की लाखों सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स हैं। वे अपने फॉलोअर्स को डिजिटल मार्केटिंग की ट्रिक्स बताती रहती हैं, और उनके फॉलोअर्स भी उनके इस काम को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। सहेली चटर्जी खुद को मार्केटिंग गर्ल भी कहती हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
