Success Story Of Amita Prajapati: आज के इस युग में अक्सर कई लोगों की सक्सेस की कहानी सुनने को मिलती है। आज हम आपको एक ऐसे इंसान की कमियाबी की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी स्टोरी सुनके आप भी सोच में पड़ जाएंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं अमिता प्रजापति जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बाद कमियाबी की सीढ़ियों को छू लिया।

इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक आयोजित करता है, जिसके लिए बहुत मेहनत की ज़रूरत होती है। परीक्षा पास करने पर अपने पिता को गले लगाते हुए उनके भावुक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।
जिसके बाद से लोगों ने उनको खूब सारी बधाइयां दी हैं। अमिता प्रजापति ने एक लंबी मेहनत के बाद CA बनने के सपने को पूरा कर दिखाया।
अमिता की कहानी सिर्फ़ खुद जीत की नहीं है, बल्कि समाज की उम्मीदों पर भी विजय पाने की कहानी है। अमिता औसत से नीचे होने के बाद भी उन्होंने अपनी मेहनत करने में कभी भी कमी नहीं छोड़ी और कहा एक दिन अपने सपने को साकार करके दिखाऊँगी आखिर अमिता ने इसको कर दिखाया।
अमिता के माता-पिता अपना जीवनयापन करने के लिए चाय बेचा करते थे। कई बार उनके पिता को लोगों के ताने सुनने पड़ते थे, लेकिन उन्होंने कभी हिमायत नहीं हारी और अपनी बेटी को आगे पढ़ाते रहे।
अमिता की कामियाबी की कहानी
अमिता की यात्रा की कहानी का एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वह और उसके पिता उसकी सफलता की खबर सुनकर खुशी के आंसू बहा रहे थे। यह दिल को छू लेने वाला पल कई लोगों को पसंद आया और इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया गया। इसने अमिता और उसके पिता के बीच का गहरा रिश्ता दिखता है।
लिंक्डइन पर एक भावुक पोस्ट में अमिता ने अपने माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, मैं आज जो कुछ भी हूँ, अपने पिता और मां की वजह से हूँ, जिन्होंने मुझ पर इतना विश्वास किया। उनके शब्दों से पता चलता है कि कठिन समय के बावजूद उन्हें अपने परिवार से पूरा सहारा मिला।
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications