Success Story: लाखों की संख्या में हर वर्ष लोग केट, यूपीएससी जैसी परीक्षा देते हैं, लेकिन सभी लोगों को इन कठिन परीक्षा में सफलता नहीं मिल पाती है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि जो लोग परीक्षा में पास नहीं हुए है वे छात्र ज्यादा प्रतिभावान नहीं हैं।
आज हम एक ऐसे व्यक्ति की सफलता की कहानी बताने जा रहे है जो आईआईटी में एडमिशन नहीं ले सका लेकिन आज छात्रों को आईआईटी जैसे परीक्षा की तैयारी करा रहा है। आज हम आपको फिजिक्स वाला से मशहूर अलख पांडे की सफलता की कहानी बताने जा रहे है।

अलख पांडे जेईई क्रैक करने और बढ़िया स्कोर हासिल करने में असमर्थ रहे। उन्होंने एक अन्य प्रतिष्ठित कॉलेज में एडमिशन लेकर पढ़ाई की लेकिन, अलख ने बीटेक की डिग्री लिए बिना ही कॉलेज छोड़ दिया। इसके बाद वे टीचिंग प्रोफेशन में उतर आए।
क्योंकि अलख पांडे ने एजुकेशन सेक्टर में डिजिटल युग में कदम रखा इसी वजह से उन्होंने एक प्रोफेसर के तौर पर कॉलेज में क्लास लेने के बजाय एक यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। अलख पांडे ने यूट्यूब के माध्यम से छात्रों को पढ़ाया।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, करीब 9 हजार 100 करोड़ रु की कंपनी खड़ी करने वाले फिजिक्स वाला की शुरुआत बहुत छोटी रही। उनकी पहली कमाई केवल 5 हजार रु थी, जो उन्हें ट्यूशन फीस के तौर पर मिली।
उनकी शुरूआत छोटी रही लेकिन वे अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से एक बेहद लोकप्रिय शिक्षक में तब्दील हो गए और पूरा देश उन्हें फिजिक्स वाला के नाम से जानने लगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी के यंग उद्योगपतियों में शुमार नाम अपनी इस सफलता और शोहरत से उन्होंने 9 हजार 100 करोड़ रु से ज्यादा मूल्य की एडटेक कंपनी खड़ी कर दी। अलख की फर्म, फिजिक्स वाला, के पास अब 61 यूट्यूब चैनल हैं, जिन पर 31 मिलियन से ज्यादा यूजर हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications