Success Story : कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति कड़ी मेहनत करता हैं और हार नहीं मानता है तो फिर उसको सफलता जरुर मिलती है। इसी का एक जीता-जागता उदाहरण जयंती कनानी है जयंती कनानी क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पॉलीगोन के सह-संस्थापक हैं।
कनानी के पिता एक छोटे फैक्टरी वर्कर थे और उनकी कमाई से मुश्किल से परिवार का गुजारा हो पाता था। बचपन से ही कनानी का सपना अपने परिवार को गरीबी से निकालना था जिस सपने को उन्होंने कुछ ही सालों में हकीकत में बदल दिया। आज वे 55 हजार करोड़ की कंपनी के मालिक हैं तो फिर आइए जानते हैं इनके बारे में।

जयंती कनानी का परिवार अहमदाबाद के बाहरी इलाके में एक छोटे से फ्लैट में रहता था। कनानी के पिता एक डायमंड फैक्टरी में कार्य करते थे। उन्होंने जैसे-तैसे अपनी कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की पढ़ाई पूरी की। उनके घर की हालत इतनी बेहतर नहीं थी कि वे आगे की पढ़ाई कर सके। इसी वजह से उन्होंने पढ़ाई खत्म करते ही नौकरी शुरू कर दी।
उन्हें अपनी पहली नौकरी से 6 हजार रु वेतन के रूप में मिलते थे। पिता की आंखें काफी कमजोर थी जिस वजह से कनानी ने पिता को नौकरी को छोड़ने को कहा। अब पिता के नौकरी न करने से सारी जिम्मेदारी कनानी पर आ गई। उन्होंने नौकरी बदल ली और वे कुछ एक्स्ट्रा काम भी कर रहे थे।
इसी बीच कनानी ने शादी कर ली। उन्होंने शादी के लिए कर्ज लिया था। कमाई कम थी और कर्ज अधिक होने के कारण कनानी को काफी कठिनाई हो रही थी। उन्होंने नौकरी बदली उन्होंने नौकरी बदलते हुए कभी एंटरप्रेन्योर बनने के बारे में नहीं सोचा।
कनानी एक कंपनी में डेटा एनालिस्ट के तौर पर कार्य कर रहे थे। कनानी की तभी मुलाकात अनुराग अर्जुन और संदीप नेलवाल से हुई। तीनों ने मिलकर वर्ष 2017 में पॉलीगोन की शुरुआत कर दी। शुरू में इसका नाम मैटिक रखा गया।
पॉलीगोन ने सिर्फ 6 साल में काफी तरक्की की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की मौजूदा वैल्यू करीब 50 हजार करोड़ रु आंकी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पॉलीगोन को अमेरिका के मशहूर इनवेस्टर और शार्क टैंक जज मार्क क्यूबन से भी फंडिंग मिली है।
पॉलीगन प्लेटफॉर्म की सहायता से बेहद ही आसानी से इथेरियम स्केलिंग और इन्फ्रा डेवलपमेंट का कार्य किया जा सकता है। इसकी मदद से यूजर्स ऐप भी तैयार कर सकते हैं। पॉलीगेन के ब्लॉकचेन का गेमिंग प्लेयर्स, नॉन फंजिबल टोकंस और डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस में इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications