Success story: आज हम आपको जिस व्यक्ति की सफलता की कहानी बताने जा रहे है उस व्यक्ति का नाम सुनील भारती मित्तल हैं। सुनील भारती मित्तल एयरटेल के संस्थापक हैं, सुनील एयरटेल को शुरू करने से पहले कई कारोबार में अपना हाथ आजमा चुके थे। बाद में उन्होंने एयरटेल की शुरुआत की। आज वे उनके लगन और मेहनत के वजह से ही करीब 14.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं तो फिर आइए जानते है इनके बारे में।
23 अक्टूबर 1957 को पंजाब के लुधियाना में सुनील भारती मित्तल का जन्म हुआ था। सुनील के पिता का नाम सतपाल मित्तल था। सुनील की माता का नाम ललिता मित्तल था।

सुनील ने अपनी स्कूली शिक्षा मसूरी और ग्वालियर से की थी। उन्होंने उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और वर्ष 1976 में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।
इस तरह रखा बिजनेस जगत में पैर
सुनील जब 18 वर्ष के हुए तब उन्होंने अपने पिता से 20,000 रु लिये और अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक साइकिल का कारोबार शुरू किया। उन्हें इस कारोबार से मुनाफा भी हुआ, लेकिन उन्हें इसमें और अधिक संभावनाएं नहीं दिख रही थी।
सुनील ने इसके बाद अपने भाइयों के साथ मिलकर एक कंपनी की शुरुआत की। इस कंपनी का नाम भारती ओवरसीज ट्रेडिंग कंपनी रखा। सुनील ने वर्ष 1981 में इम्पोर्ट लाइसेंस लिया और जापान से पोर्टेबल जनरेटर की बिक्री का कार्य शुरू किया।
सुनील को इस कारोबार से भी एक बेहतर मुनाफा हुआ, लेकिन भारतीय कम्पनियों को जनरेटर बनाने का लाइसेंस मिल गया, जिस वजह से उन्हें यह काम को बंद करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1984 में ताइवान की कंपनी किंगटेल से तार वाले फोन बेचने का कार्य शुरू किया।
इस तरह हुई एयरटेल की शुरुआत
मोबाइल टेक्नोलॉजी देश में दस्तक दे चुकी थी, सरकार 1992 में मोबाइल नेटवर्क के लाइसेंस की नीलामी कर रही थी। उस वक्त सुनील की कंपनी ने भी इस नीलामी में हिस्सा लिया और उन्हें लाइसेंस मिल भी गया।
इसी कंपनी के अंतर्गत सुनील भारती मित्तल एयरटेल ब्रांड शुरू किया, जिस कंपनी का नाम आज हर किसी के जबान पर रहता है। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, आज सुनील की कुल संपत्ति करीब 14.8 बिलियन डॉलर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications