
Success Story : आज हम आपको जिस व्यक्ति की कहानी बताने जा रहे है उनका नाम केआर भास्कर है। केआर भास्कर कभी होटल में वेटर का काम किया करते थे। लेकिन आज भास्कर ने करोड़ों रूपये की कंपनी खड़ी कर दी है। भास्कर की आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में फूड चेन चलती है। केआर भास्कर 'भास्कर का पुरणपोली घर' नाम का अपना ब्रांड चलाते हैं, तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
केआर भास्कर कौन हैं
केआर भास्कर आज पुरणपोली स्नैक्स को बेचकर करोड़ों रूपये की कमाई कर रहे हैं। भास्कर के आउटलेट्स कर्नाटक और महाराष्ट्र में फैले हैं। इधर इनके स्नैक्स काफी अधिक फेमस भी है। इस वित्तीय वर्ष में भास्कर की कंपनी को 3.6 करोड़ रूपये का मुनाफा रहा है। भास्कर ने इतनी सफलता प्राप्त की लेकिन ये सब बिलकुल भी आसान नहीं था। उन्होंने इतनी अपने बिजनेस को इस ऊंचाई में पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत की है।
टेबल साफ करते थे होटल में
जब भास्कर की आयु 12 वर्ष की थी। तभी वे बैंगलोर के एक होटल में वेटर का काम किया करते थे। भास्कर होटल में पांच सालों तक टेबल, बर्तन साफ करने का कार्य करते रहे। इसके बाद भास्कर ने 8 साल तक डांस इंस्ट्रक्टर के रूप में काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने पान की दुकान भी चलाई लेकिन उससे भी उनको कोई खास कमाई नहीं हो रही थी। इसके बाद 23 साल की आयु में भास्कर ने साइकिल से पूरणपोली बेचना शुरू कर दिया। यही से उनकी लाइफ ने करवट ली और आज वे करोड़ों रूपये के कारोबारी बन गए है।
आज 17 दुकानें है और 10 से अधिक फ्रेंचाइजी हैं
आज के समय में भास्कर के पास कर्नाटक में उनकी 17 दुकानें है और 10 से अधिक फ्रेंचाइजी हैं। इन दुकानों से उनकी हर महीने की बिक्री लगभग 18 करोड़ रूपये है। भास्कर में बेहद मेहनत की और अपने मेहनत से पुरणपोली घर को एक मुनाफे वाला बिजनेस बना दिया। इनके पास अब दो और पार्टनर जुड़ गए हैं। जो उनके बिजनेस को अब महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ा रहे है। हर दिन भास्कर की कंपनी 1000 से ज्यादा पुरणपोली बेचती है। पुरणपोली के अलावा पुरणपोली के अलावा कई सारे स्नैक्स बिकते है। जिसकी संख्या 400 से अधिक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
