Success Story : आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति की सफलता की कहानी बताने जा रहे है, जो कभी हाथ ठेले पर बिजनेस किया करता था। पर आज वह हजारों करोड़ रु की कंपनी का मालिक है हम आपसे जिस व्यक्ति की बात कर रहे है उनका नाम आरजी चंद्रमोगन है। उन्होंने वर्ष 1970 में एक छोटा सा आइसक्रीम बिजनेस शुरू किया था। 74 साल के आर जी चंद्रमोगन देश की बड़ी निजी डेयरी कंपनियों में से एक हटसन एग्रो प्रोडक्ट के अध्यक्ष हैं तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
आर जी चंद्रमोगन दक्षिण भारत के बड़े बिजनेस टाइकून्स में से एक हैं। इन्होंने लगभग 13 हजार रु से कारोबार की शुरुआत की थी और आज ये करीब 20 हजार करोड़ रु की कंपनी के मालिक हैं।

उनकी कंपनी देश की बड़ी निजी डेयरी कंपनियों में से एक है। उनकी कंपनी करीब 10 हजार गावों के 4 लाख किसानों से दूध लेती है। उनकी कंपनी 42 से ज्यादा कंपनियों को डेयरी सामग्री का निर्यात भी करती है।
आरजी चंद्रमोगन ने अपने करियर की शुरुआत एक लकड़ी डिपो में नौकरी से की। डिपो में आरजी चंद्रमोगन को महीने के 65 रु वेतन के तौर पर मिलते थे। हालांकि उन्होंने एक साल यह नौकरी छोड़ दी थी क्योंकि वे अपना बिजनेस शुरू करना चाहते थे।
उन्होंने इसके बाद 13 हजार रु की पूंजी के साथ और 3 मजदूरों के साथ आइसक्रीम बिजनेस की शुरुआत की। इसमें एक बेहद ही खास बात यह थी कि इस कार्य के लिए उन्हें यह राशि परिवार से मिली थी। उन्होंने शुरू में अपना फोकस ग्रामीण क्षेत्र में रखा था। और उन्होंने ठेला गाड़ियों के जरिए आइसक्रीम बेचीं।
यह भी पढ़ें : Gift : रक्षाबंधन में दे ये बेहद ही शानदार मॉर्डन तोहफे
हालांकि, उनकी सफलता की रहा आसान नहीं थी, क्योंकि आरजी चंद्रमोगन ने शुरू में काफी संघर्ष किया लेकिन आरजी चंद्रमोगन की पूंजी पहले वर्ष में बढ़ गई और यह राशि बढ़कर 1.5 लाख रु हो गई थी। इसी कमाई से उनको आगे कारोबार करने का भरोसा मिला।
उन्होंने इसके बाद अपना छोटे बिजनेस को बड़ा करने के लिए वर्ष 1981 में 'अरुण' आइसक्रीम ब्रांड स्थापित किया।इसके बाद उन्होंने वर्ष 1986 में कंपनी का नाम बदलकर वर्तमान हटसन एग्रो प्रोडक्ट कर दिया।
यह भी पढ़ें : ये 4 आदतें अमीर बनने में खड़ी कर सकती हैं परेशानी, तुरंत छोड़ें
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications