Success Story: आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जिस व्यक्ति ने कड़ी मेहनत की और सफलता हासिल की हैँ। आज हम आपसे जिस व्यक्ति की बात कर रहे हैं उनका नाम इंदर जयसिंघानी हैं। वे पॉलीकैब इंडिया के अध्यक्ष और एमडी हैं।
फोर्ब्स इंडिया ने 2023 की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची मे इंदर जयसिंघानी को 32वें स्थान पर रखा। इंदर जयसिंह को इस मकाम को हासिल करने के लिए बहुत-से बुरे दौर से गुजरना पड़ा।

जब इंदर जयसिंघानी 15 वर्ष की आयु के थे उस समय उनके पिताजी गुजर गए थे। पिता के गुजार जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी इंदर जयसिंघानी के कंधे पर आ गई। उनको अपने बड़े भाई के साथ पुश्तैनी बिजनेस को संभालने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। इसके बाद दो छोटे भाई-बहन भी बिजनेस मं उनके साथ जुड़ गए।
उन्होंने कड़ी मेहनत की। इसके बाद वर्ष 1983 में वह वक्त आया। जब उन्होंने पॉलीकैब कंपनी की शुरुआत की, जो आज देश की दिग्गज इलेक्ट्रिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी बन गई है। कंपनी की शुरुआत एक छोटे से गैरेज से हुई थी।
1 हजार वर्ग फुट की जमीन पर इंदर जयसिंघानी ने एक वर्कशॉप बनाया और केबल तार बनाने का कार्य शुरू किया। उन्होंने कंपनी की मार्केटिंग और बिक्री का कार्य संभाल। उन्होंने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए कंपनी को मजबूत किया।
इंदर जयसिंघानी को वर्ष 2007 में उस वक्त सफलता मिली। जब इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने पॉलीकैब में हिस्सेदारी खरीदी। कंपनी ने इसके बाद निरंतर अपने कारोबार को बढ़ाया।
पॉलीकैब ने वर्ष 2014 में इलेक्ट्रिक वायर के अलावा, अपने उत्पादों की श्रृंखला में स्विच, इलेक्ट्रिक फैन और एलईडी लाइटिंग को भी शामिल किया।
जब वर्ष 2019 में पॉलीकैब इंडिया स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुई तो कंपनी ने आसमान छू लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज पॉलीकैब इंडिया का मार्केट पूंजीकरण 75 हजार करोड़ रु से अधिक है।
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, इंदर जयसिंघानी की नेटवर्थ एक वर्ग में बढ़कर लगभग दोगुना हो गई। जयसिंघानी की नेटवर्थ वर्ष 2023 में 6.4 बिलियन डॉलर यानी लगभग 53 हजार करोड़ रु है, जो 2022 में 3.35 बिलियन डॉलर थी।
यह भी पढ़ें: LIC Saral Pension Yojana: एक बार निवेश पर मिलेगी जीवन भर पेंशन, जानिए योजना
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications