नई दिल्ली, अगस्त 17। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति में से एक गौतम अडानी ने अंबुजा और एसीसी (एसोसिएटेड सीमेंट कंपनीज) को खरीद लिया है। अडानी की यह डील 81 हजार करोड़ रूपये में हुई है। होल्सिम ग्रुप की अंबुजा सीमेंट में करीब 63.1 प्रतिशत और एसीसी में 54.53 प्रतिशत हिस्सेदारी भी रही है। अडानी ग्रुप ने इस डील के साथ सीमेंट के क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है।
बड़ा व्यापारी बनने का सपना देखा
अपनी लाइफ में कभी भी नरोत्तम सेखसरिया ने सीमेंट का प्लांट नही देखा हुआ था और न ही उन्हें गुजरात में चुना पत्थर या फिर सीमेंट उद्योग का किसी प्रकार का ज्ञान नहीं था। वर्ष 1983 में एक कपास के व्यापारी जिसने एक ही सपना देखा था कि उनको एक बड़ा व्यापारी बनना है। उन्होंने उस सपने को पूरा करने बहुत मेहनत की ओर दुनिया की सबसे सफल सीमेंट कंपनीयों में से एक का निर्माण किया।
देश के आज इसकी 8 सीमेंट ग्राइंडिंग इकाइयां हैं
सुरेश नियोतिया और नरोत्तम सेखसरिया ने वर्ष 1983 में अंबुजा सीमेंट की स्थापना की थी। सुरेश नियोतिया और नरोत्तम सेखसरिया ये दोनो ही शख्स सीमेंट के कारोबार में नए थे। गुजरात में दोनों ने मिल कर एक सीमेंट प्लांट पर निवेश किया था। पहला अंबुजा का सीमेंट प्लांट दो वर्षो के भीतर ही बन कर तैयार हो गया। वर्ष 1986 में अंबुजा ने 7 लाख टन प्रति वर्ष की क्षमता वाले एक संयंत्र से आज 5 संयंत्रों तक का सफर तय किया है। देश के अंदर इसकी 8 सीमेंट ग्राइंडिंग इकाइयां हैं।
वर्ष 2006 में कंपनी का नाम बदल कर अंबुजा कर दिया
शुरू में इस कंपनी का नाम गुजरात अंबिजा सीमेंट लिमिटेड हुआ करता था। इस कंपनी का नाम बदलकर वर्ष 2006 में अंबुजा सीमेंट लिमिटेड कर दिया गया था। यह कंपनी भारत में बने सीमेंट को दुनिया के कोने कोने तक पहुंचा रही है। आज ये कंपनी हजारों लोगों को रोजगार भी दे रही है। वर्ष 2006 में अंबुजा सीमेंट और एसीसी सीमेंट ने होल्सिम सीमेंट के साथ साझेदारी करी थी। वर्ष 2005 में होल्सिम भारत आया था। जिस समय सड़क मार्ग से सीमेंट का निर्यात महंगा होता जा रहा था। यह सीमेंट के निर्यात के लिए समुद्री मार्ग अपनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी। आज इस कंपनी के लाखो ग्राहक है और ये कंपनी करोड़ों का कारोबार कर रही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
