Success Story : आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने संपत्ति के मामले में बड़े-बड़े अरबपतियों को पीछे छोड़ दिया है हम आपसे जिसकी बात कर रहे हैं उस भारतीय मूल की महिला का नाम जयश्री उल्लाल है। वे अरिस्टा नेटवर्क्स की प्रेसिडेंट और सीईओ है तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
फोर्ब्स के मुताबिक, उल्लाल की कुल संपत्ति 2.5 बिलियन डॉलर है। इतना ही नहीं वे फोर्ब्स की अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की सूची में शामिल 4 महिलाओं में से एक हैं।

भारतीय अमेरिकी जयश्री उल्लाल, नीरजा सेठी, इंद्रा नूई और नेहा नरखेड़े को फोर्ब्स ने अमेरिका की 100 सबसे अमीर सेल्फ मेड (खुद के दम पर) महिलाओं में नामित किया है। इनकी कुल संपत्ति अरबों डॉलर की है। अमेरिका के 100 सबसे सफल इंटरप्रेन्योर, एग्जीक्यूटिव और एंटरटेनर की सूची में इन 4 महिलाओं को शामिल किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जयश्री उल्लाल की संपति अल्फाबेट इंक के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला से भी अधिक है। पिचाई की कुल संपत्ति 1.31 बिलियन डॉलर है और सत्या नडेला की कुल संपत्ति 420 मिलियन डॉलर होने का अनुमान है। इस हिसाब से पिचाई और नडेला दोनों की कुल संपत्ति 1.7 बिलियन डॉलर है, जो जयश्री उल्लाल की संपत्ति से कम है।
जयश्री वी उल्लाल अरिस्टा नेटवर्क्स की प्रेसिडेंट और सीईओ हैं। इस कंपनी की अगुवाई जयश्री वी उल्लाल वर्ष 2008 से कर रही हैं। वर्ष 2014 के जून के महीने में कंपनी का सफल आईपीओ लाकर कंपनी को अरबों डॉलर का बिजनेस बनाने का भी श्रेय उल्लाल को जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब जयश्री उल्लाल कंपनी से जुड़ी थीं। तब कंपनी का कोई रेवेन्यू नहीं था और 50 के करीब ही इम्प्लॉई थे।
जयश्री वी उल्लाल का जन्म लंदन में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश भारत में दिल्ली में हुई। उल्लाल ने सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सैंटा क्लारा यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उल्लाल कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications