अगर आप लॉकडाउन और महामारी के दौरान अपना बिजली का बिल जमा नहीं कर पाए थे तो खबर जरुर पढें। अगर अभी भी आपका बिजली का बिल बकाया है तो छूट के साथ बिजली का बकाया बिल जमा करने को आपके पास अभी 4 दिन का समय है।
नई दिल्ली: अगर आप लॉकडाउन और महामारी के दौरान अपना बिजली का बिल जमा नहीं कर पाए थे तो खबर जरुर पढें। अगर अभी भी आपका बिजली का बिल बकाया है तो छूट के साथ बिजली का बकाया बिल जमा करने को आपके पास अभी 4 दिन का समय है। जी हां लेकिन अगर आपने इन चार दिनों में रजिस्ट्रेशन करा दिया तो फिर आप फरवरी तक अपना बिल जमा करा सकते हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो इसके बाद फिर आपको पूरा बकाया बिना किसी छूट के जमा करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्राहकों को यह छूट यूपी सरकार की कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना के तहत दी जा रही है।

चार दिन में खत्म होगी एकमुश्त समाधान योजना
बिजली विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना खत्म होने में चार दिन बाकी हैं, लेकिन अभी तक करीब 950 बिजली उपभोक्ताओं ने ही योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि इस जिले में लगभग 3.5 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें से 35 हज़ार वो उपभोक्ता हैं जो कमर्शियल कनेक्शन के रूप में अपना बिजली का बिल जमा करते हैं। विभाग के अनुसार करीब 10 हज़ार ऐसे कामर्शियल कनेक्शन वाले उपभोक्ता हैं, जिन्होंने महामारी-लॉकडाउन के दौरान बकाया बिजली बिल अभी तक जमा नहीं किया है। बकाए की यह रकम करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि असल में बिल तो लाखों में थे, लेकिन जमा नहीं होने पर यह कंपाउंड इंट्रेस्ट के चलते करोड़ों रुपये में पहुंच गए हैं।
31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कराने पर मिलेगा छूट
कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने पर उपभोक्ताओं को बकाए बिल पर सरचार्ज नहीं देना होगा। लेकिन शर्त यह होगी कि 31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद 28 फरवरी 2021 तक उस बकाए की रकम को जमा कराना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications