Subhadra Yojana 3rd Phase 1st Installment List: सुभद्रा योजना में जिन लोगों ने अप्लाई किया था उनके लिए खुशखबरी आ गई है। 24 नवंबर को ओडिशा सरकार ने इस योजना के तहत 20 लाख से अधिक महिलाओं को तीसरी चरण की पहली किश्त के 5,000 रुपये ट्रांसफर कर दिये हैं।
मुख्यमंत्री मोहन माझी ने बताया कि योजना के तहत अब तक 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। अगर आपने भी इस योजना में अप्लाई किया था तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में इस योजना के पैसे आए हैं या नहीं।

इस तरह चेक करें सुभद्रा योजना का स्टेट्स
सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके लिए subhadra.odisha.gov.in पर क्लिक करें।
इसके बाद लाभार्थी लिस्ट को सेलेक्ट करें। फिर होमपेज पर Beneficiary List पर क्लिक करें।
अब अपने एरिया का चुनाव करें जैसे जिला, तहसील, ग्राम पंचायत और वार्ड का चयन करें।
इसके बाद लाभार्थियों की लिस्ट चेक करें। अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आपको सीधे बैंक खाते में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के माध्यम से आपको ये पैसे मिल जाएंगे।
इस योजना से महिलाओं को मिल रहा है फायदा
इस योजना की मदद से सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कोशिश कर रही है। योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर साल 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जो दो किस्तों में 5,000-5,000 रुपये के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। पहले चरण में लगभग 25 लाख महिलाओं को धनराशि प्राप्त हुई, जबकि दूसरे चरण में 9 अक्टूबर को 35 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि जमा कर दी गई थी। तीसरे चरण के पूरा होने के साथ ही इस योजना से 80 लाख महिलाओं को लाभ मिल चुका है।
जानें किन महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ
इस योजना का फायदा ओडिशा का स्थायी निवासी को मिलेगा। इसके लिए केवल महिला आवेदक ही पात्र हैं और
जो महिला किसी भी सरकारी क्षेत्र में कार्यरत नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। वहीं, अगर कोई महिला आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता शामिल हैं, लेकिन अगर उनका जीवनसाथी सरकारी कर्मचारी है, तो वे इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकती है। हर परिवार केवल एक महिला ही इस योजना का लाभ उठा सकती है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
