नई दिल्ली, जुलाई 21। शेयर बाजार एक ऐसी जगह है, जहां से लोग बहुत मोटा पैसा कमा लेते हैं। मगर ये सबके बस की बात नहीं है। कई लोग शेयर बाजार में काफी भारी रकम गंवा भी बैठते हैं। बता दें कि आपको यदि शेयर बाजार से पैसा कमाना है तो आपको कुछ चीजें ध्यान रखनी होंगी। इनमें धैर्य, रिसर्च, कंपनियों और अलग-अलग सेक्टरों की जानकारी हासिल करना और एक्सपर्ट की सलाह शामिल है। यहां हम आपको एक ऐसे शेयर की जानकारी देने जा रहे हैं जिसने 2 सालों में काफी भारी रिटर्न दिया है और निवेशकों को काफी पैसा कमाने का मौका दिया है।
एलकॉन इंजीनियरिंग है शेयर
हम बात करने जा रहे हैं एलकॉन इंजीनियरिंग कंपनी के शेयर की। एलकॉन इंजीनियरिंग कंपनी का शेयर 2 साल में काफी तगड़ा शेयर रिटर्न देने वाला साबित हुआ है। ये स्टॉक बीएसई पर 24 जुलाई 2020 को 25.15 रु पर था, जबकि आज यह 333.65 रु पर चल रहा है। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 1210.5 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु करीब 13 लाख रु से अधिक बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
2022 में अब तक कितना कराया मुनाफा
एलकॉन इंजीनियरिंग का शेयर 2022 अब तक काफी भारी रिटर्न देने वाला शेयरों से एक रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 03 जनवरी 2022 को 191.60 रु पर था, जबकि आज यह 333.65 रु पर है। इस शेयर ने इस दौरान 72.03 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 2 लाख रु 3.44 लाख रु बन गए हैं। इतना रिटर्न इतने कम समय में कहीं और नहीं मिल सकता।
1 साल में पैसा डबल
एलकॉन इंजीनियरिंग का शेयर 1 साल में भी काफी भारी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 22 जुलाई 2021 को 145.45 रु पर था, जबकि आज यह 333.65 रु पर कारोबार कर रहा है। इस शेयर ने इस दौरान 126.61 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 2.26 लाख रु बन गए हैं।
चेक करें 6 महीनों का रिटर्न
एलकॉन इंजीनियरिंग का शेयर 6 महीनों में अच्छा प्रोफिट दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 21 जुलाई 2021 को 193.85 रु पर था, जबकि आज यह 333.65 रु पर कारोबार कर रहा है। इस शेयर ने इस दौरान 70.03 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 2 लाख रु 3.40 लाख रु बन गए हैं।
भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी
एलकॉन इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है जिसका मुख्यालय आणंद, गुजरात में है। औद्योगिक उपकरणों के निर्माण क्षेत्र में कंपनी की खास पहचान है। एलकॉन मटेरियल हैंडलिंग उपकरण, औद्योगिक गियर सिस्टम और खनन उपकरण के सबसे बड़े एशियाई निर्माताओं में से एक है। एलकॉन इंजीनियरिंग की स्थापना 1951 में गोरेगांव, मुंबई में ईश्वरभाई बी पटेल ने की थी। कंपनी का प्रारंभिक फोकस भारत में इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण परियोजनाओं पर था और शुरू में इसने कस्टम विनिर्माण कन्वेयर सिस्टम का निर्माण किया था। कंपनी को 11 जनवरी 1960 को एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में रजिस्टर किया गया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
