
F&O trading : 24 मार्च शुक्रवार को लोकसभा में फाइनेंस बिल 2023 को मंजूरी दे दी गई है। फ्यूचर्स एंड ऑप्शन (एफएंडओ) कॉन्ट्रैक्ट की बिक्री कर सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटी) 25 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इस संशोधन के अनुसार, अब ऑप्शंस की सेल पर 1 करोड़ रु के टर्न ओवर पर 2100 रु का एसटीटी चुकाना होगा। पहले 1 करोड़ रु के टर्न ओवर टर्नओवर पर 1700 रु की राशि को चुकाना होता था। इसका मतलब यह है कि एसटीटी पर 23.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

फ्यूचर ट्रेडिंग की बिक्री पर 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है
अगर हम फ्यूचर ट्रेडिंग की बात करते है, तो फिर फ्यूचर ट्रेडिंग की बिक्री पर जहां 1 करोड़ रु के ट्रांजेक्शन पर 10 हजार रु एसटीटी चुकाना होता था। लेकिन अब इसको 25 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है और अब इसको बढ़ाकर 12,500 रु कर दिया गया है।

क्या होता है एसटीटी
सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटी) को वर्ष 2004 में लागू किया गया था। एसटीटी को कई तरह की सिक्योरिटीज पर लगाया जाता है। शेयर मार्केट में सभी तरह के लेने एसटीटी में शामिल है जैसे- , इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव जैसे फ्यूचर और ऑप्शन भी इसमें शामिल है। आप शेयर मार्केट में नुकसान में शेयर को बेच या फिर आप फायदे में शेयर को बेच दोनों ही स्थिति में आपको सरकार को टैक्स देना होता है। सरकार के द्वारा शेयर को खरीदी और बिक्री पर एसटीटी लगाया जाता है।
वर्ष 2023 में सरकार को एसटीटी के माध्यम से 20 हजार करोड़ रु की कमाई का अनुमान था
सरकार को वर्ष 2024 में एसटीटी के माध्यम से 27,635 करोड़ रु की राशि प्राप्त होने की उम्मीद है। अगर हम पिछले फाइनेंशियल ईयर के बजट अनुमान के मुकाबले बात करते है, तो फिर यह राशि करीब 10.5 प्रतिशत से अधिक है। वही, अगर हम वर्ष 2023 को बात करें, तो सरकार को एसटीटी के माध्यम से 20 हजार करोड़ रु की कमाई का अनुमान था। इसको बाद में रिवाइज किया गया था और इसको 25 हजार करोड़ रु कर दिया गया था। अगर हम इससे पहले की बात करें, तो वर्ष 2022 में एसटीटी से केंद्र सरकार को 23,191 करोड़ रु की कमाई हुई थी।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका



Click it and Unblock the Notifications