Stock Market Opening: आज से नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है। इसमें दुनियाभर की आर्थिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। वहीं इस सम्मेलन के शुरू होने के पहले आज Share Market में तेजी के साथ शुरुआत हुई। आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 58.38 अंक की तेजी के साथ 66323.94 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 21.30 अंक की तेजी के साथ 19748.30 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,752 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई।
आज ट्रेड होने वाली कंपनियों में से करीब 1,203 शेयर तेजी के साथ और 424 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 125 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 69 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 62 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 15 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

आज के टॉप गेनर
लार्सन का शेयर करीब 66 रुपये की तेजी के साथ 2,912.65 रुपये के स्तर पर खुला।
एनटीपीसी का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 237.75 रुपये के स्तर पर खुला।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 884.20 रुपये के स्तर पर खुला।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 1,534.65 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा स्टील का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 131.40 रुपये के स्तर पर खुला।
आज के टॉप लूजर
अपोलो हास्पिटल का शेयर करीब 34 रुपये की गिरावट के साथ 4,994.80 रुपये के स्तर पर खुला।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 973.45 रुपये के स्तर पर खुला।
इंफोसिस का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 1,462.25 रुपये के स्तर पर खुला।
टीसीएस का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 3,444.60 रुपये के स्तर पर खुला।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 473.75 रुपये के स्तर पर खुला।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। बीएसई के सेंसेक्स में 30 कंपनियों को जगह दी जाती है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है। एक बार यह खाता खुल जाता है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन भी शेयर की खरीद और बिक्री कर सकते हैं।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
