नयी दिल्ली। शेयर बाजार को अक्सर लोग जुए की तरह समझ लेते हैं। मगर ऐसा है नहीं। ये निवेश का एक अच्छा, मगर जोखिम वाला ऑप्शन है। यहां अस्थिरता अधिक होती है। इसलिए लोग इसे जुआ समझ लेते हैं और नसीब का खेल समझते हैं। कई लोग नसीब का खेल समझ कर शेयर बाजार के करीब नहीं जाते। पर शेयर बाजार नसीब नहीं, बल्कि जानकारी के आधार पर पैसा लगाने वाली जगह है। अगर आप जानकारी के आधार पर निवेश करें तो शेयर बाजार से ज्यादा पैसा किसी अन्य निवेश ऑप्शन से नहीं कमाया जा सकता। यहां से सिर्फ कुछ ही दिन में तगड़ा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। जैसा कि पिछले कारोबारी हफ्ते के 5 दिनों में कुछ शेयरों ने 66 फीसदी से ज्यादा तक रिटर्न दिया है। जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
आर्नव फैशंस
आर्नव फैशंस की मार्केट कैपिटल इस समय 126.72 करोड़ रु है। यानी ये एक छोटी कंपनी है। पर पिछले सप्ताह के 5 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 66.24 फीसदी ऊपर चढ़ा। ये शेयर 5 दिन में 50.80 रु से 84.45 रु पर पहुंच गया। 29 जनवरी को ये 5 फीसदी की मजबूती के साथ 84.45 रु पर बंद हुआ। 66.24 फीसदी रिटर्न के साथ किसी भी निवेशक के 2 लाख रु इस समय 3.32 लाख रु से ज्यादा हो गए होंगे। मगर ऐसी किसी छोटी कंपनी में निवेश करने से पहले जान लें कि शेयर बाजार काफी जोखिम वाला निवेश ऑप्शन है और आर्नव फैशंस जैसी छोटी कंपनी के शेयर में और भी अधिक अस्थिरता हो सकती है। इसलिए छोटी कंपनियों में जोखिम अधिक हो सकता है।
मोरारका फाइनेंस
मोरारका फाइनेंस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को अमीर बना दिया। इसका शेयर 25.05 रु से 38.95 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर ने 55.49 फीसदी का रिटर्न दिया। इस कंपनी की मार्केट कैप 17.54 करोड़ रु है। 5 दिन में 55.5 फीसदी का रिटर्न एफडी जैसे अन्य ऑप्शन से मिलना नामुमकिन है। शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की कमजोरी के साथ 38.95 रु पर बंद हुआ।
बिलकेयर
बिलकेयर भी रिटर्न देने के मामले में काफी बेहतर साबित हुआ। शेयर ने पिछले सप्ताह 39.48 फीसदी का रिटर्न दिया। इसका शेयर 46.60 रु से 65 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 39.5 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 153.04 करोड़ रु है। 29 जनवरी को ये शेयर करीब 5 फीसदी की मजबूती के साथ 65 रु पर बंद हुआ।
आईआईएफएल फाइनेंस
एमएसटीसी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को जोरदार मुनाफा कराया। इसका शेयर 118.60 रु से 146.90 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 5 दिन में 23.86 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 5,559.72 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 20 फीसदी की तेजी के साथ 146.90 रु पर बंद हुआ।
अकी इंडिया
अकी इंडिया (Aki India) से भी पिछले सप्ताह निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिला। इसका शेयर 13.79 रु से 17 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 23.28 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 17.50 करोड़ रु है। शुक्रवार को ये शेयर 6.25 फीसदी की मजबूती के साथ 17 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति



Click it and Unblock the Notifications