नई दिल्ली, सितंबर 23। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर 23 अगस्त 2021 को 170 रुपये पर था। मगर आज के कारोबार में यह करीब 360 रु तक चढ़ा है। इसका मतलब है कि जी एंटरटेनमेंट का शेयर सिर्फ 1 महीने में ही दोगुने से अधिक हो गया है। शेयर का भाव दोगुने से अधिक हुआ है तो निवेशकों का पैसा भी दोगुने से अधिक हो गया होगा। इस शेयर ने 2021 में अब तक अच्छा रिटर्न दिया है।
2021 में कितना मुनाफा कराया
इस समय (करीब डेढ़ बजे) जी एंटरटेनमेंट का शेयर 324 रु के आस-पास है। जबकि 1 जनवरी को यह शेयर 225 रु के करीब था। यानी 2021 में अब तक यह करीब 44 फीसदी ऊपर चढ़ा है। बीते एक महीने के रिटर्न की तुलना में यह बेशक कम हो, मगर अन्य निवेश ऑप्शनों की तुलना में काफी बेहतर है। क्योंकि आपको एफडी या पोस्ट ऑफिस की स्कीम पर सालाना 7-8 फीसदी से अधिक ब्याज नहीं मिलता, जबकि ये शेयर 9 महीनों से कम समय में 44 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है।
सोनी पिक्चर्स के साथ विलय
मीडिया फर्म जी एंटरटेनमेंट द्वारा सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) के साथ विलय की घोषणा के बाद इसके शेयर बीएसई पर 40 फीसदी से अधिक की उछाक से साथ 362.90 रु के नये 52 हफ्तों के शिखर तक पहुंचे। जी एंटरटेनमेंट के निदेशक मंडल ने सोनी पिक्चर्स और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड के बीच विलय को मंजूरी दे दी है।
बिजनेस हो जाएंगे कम्बाइंड
जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स के बीच हुई डील से दोनों कंपनियां अपने लीनियर नेटवर्क, डिजिटल एसेट्स, प्रोडक्शन ऑपरेशंस और प्रोग्राम लाइब्रेरीज को कम्बाइंड करेंगी। डील के तहत जी और सोनी मिल कर काम करेंगे और 90 दिनों की विशेष अवधि के दौरान निश्चित समझौतों को अंतिम रूप देंगे। विलय होने वाली कंपनी भारत में पब्लिक लिस्टेड कंपनी होगी।
जी एंटरटेनमेंट के नतीजे
ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज को जून 2021 को समाप्त हुई तिमाही में 208.78 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। जबकि एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में इसने 29.28 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। इस तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 1,808.56 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 1,338.41 करोड़ रुपये रही थी। अप्रैल-जून 2021 तिमाही में विज्ञापन से इनकम 926.61 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 421.06 करोड़ रुपये थी। तिमाही में 'अन्य बिक्री और सेवाओं' से इनकम 35.32 करोड़ रुपये था, जो एक साल पहले 146.63 करोड़ रुपये थी।
कहां तक जा सकता है शेयर
शेयरखान ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए टार्गेट 400 रु का रखा गया है। यानी अगर मौजूदा रेट से देखें तो यह आपको करीब 24 फीसदी रिटर्न दे सकता है। शेयरखान के मुताबिक ग्रोथ कैपिटल का इस्तेमाल कंपनी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के विकास में तेजी लाने और खेल सहित प्रमुख कंटेंट में निवेश करने के लिए करेगी। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को 1982 शुरू किया गया था। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज का हेडक्वार्टर मुंबई में है। ये एस्सेल ग्रुप के स्वामित्व वाला एक भारतीय मीडिया समूह है। इसका बिजनेस टेलीविजन, प्रिंट, इंटरनेट, फिल्म और मोबाइल कंटेंट तक में है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
