नई दिल्ली, 12 मार्च। क्रिप्टो बाजार में इस समय उथल-पुथल चल रही है। मगर जैसा कि जानते हैं कि अकसर कुछ क्रिप्टो 24 घंटों में ही निवेशकों को अमीर बना देती हैं। ऐसी ही एक नयी क्रिप्टोकरेंसी सामने आई है, जिसने 24 घंटों में निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दिया है। ये है कतर 2022 टोकन। इस क्रिप्टो का नाम आगामी फीफा विश्व कप के नाम पर रखा गया है। आगामी फुटबॉल विश्व कप इस साल नवंबर के अंत में आयोजित किया जाएगा। ये वर्ल्ड कप कतर में होगा। बहरहाल कतर 2022 टोकन ने 24 घंटे में भारी भरकम रिटर्न दिया है।
कितना दिया रिटर्न
कतर 2022 टोकन 24 घंटों की अवधि के भीतर 3,130 प्रतिशत तक उछला। कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों के अनुसार यह टोकन शुक्रवार को 0.00000000001 डॉलर से उछल कर 0.000000000323 डॉलर पर पहुंच गया। इतने भारी रिटर्न का मतलब है कि इस टोकन ने महज 24 घंटों के भीतर करीब 3130 फीसदी रिटर्न दिया। इससे निवेशकों के 10,000 रुपये 3.23 लाख रुपये में बदल गए। इस टोकन को हाल ही में लॉन्च किया गया है।
वॉल्यूम में भी उछाल
जो आंकड़े हम दे रहे हैं वो कल करीब 4 बजे तक के हैं। कल 4 बजे तक की अवधि में उससे पिछले 24 घंटों के भीतर इस टोकन की वॉल्यूम में भी भारी उछाल आया। वॉल्यूम में 1,400 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। लेन-देन की बात करें तो 55.6 लाख डॉलर के कॉइंस में ट्रांजेक्शन हुई। इसकी कुल मार्केट कैप 33.7 मिलियन डॉलर पहुंच गयी थी।
कितनी है टोटल सप्लाई
कतर 2022 टोकन की टोटल और अधिकतम आपूर्ति 200,000,000,000,000,000 कॉइन है। वहीं सर्कुलेटिंग सप्लाई 99,712,041.00B कॉइन पर है। कतर 2022 टोकन एक खास प्रोजक्ट है। इसका मकसद फुटबॉल और क्रिप्टोकरेंसी को एक साथ लाने का है, जिससे कि उपयोगकर्ता क्रिप्टो फुटबॉल की दुनिया में एंटर हो सकें। ये एक बीईपी-20 टोकन है जिसे विश्व कप के लिए टिकट खरीदने, होटल बुक करने और दूसरी सेवाओं का उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है।
फुटबॉल संबंधित टोकन फोकस में
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ब्रिटेन सरकार ने चेल्सी सॉकर क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच सहित सात रूसियों के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस घोषणा के बाद से फुटबॉल से संबंधित टोकन रडार पर हैं। कतर 2022 टोकन एक बायनेंस स्मार्ट चेन बेस्ड डिजिटल करेंसी प्लेटफॉर्म है, जो उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा के साथ डिजिटल करेंसी क्रिएट करने की सुविधा देता है।
एक और क्रिप्टो उछली
हाल ही में एक और क्रिप्टो उछली थी। ये है क्रॉस (Krause)। 24 घंटों में इस क्रिप्टो में करीब 2445 फीसदी की तेजी आयी थी। इस क्रिप्टो का रेट 18.7 डॉलर प्रति टोकन के करीब तक पहुंच गया था। मगर बाद में इसमें गिरावट आई। तेजी के बाद क्रॉस के रेट में बीते 24 घंटों में करीब 83 फीसदी की गिरावट आई थी। बाद में क्रॉस की वॉल्यूम भी घटी। उसमें 56.90 फीसदी लुढ़क कर 88358 डॉलर पर आ गयी थी। इस क्रिप्टो की कॉइनमार्केटकैप रैंकिंग 4167 थी। इसके सर्कुलेटिंग सप्लाई और टोटल सप्लाई के आंकड़े भी सामने नहीं आए थे। यह अकसर ऐसी क्रिप्टो में जोखिम अधिक रहता है। क्योंकि यह उछलने के बाद एक दम गिर जाती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications