नई दिल्ली, अगस्त 14। बीते कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 12 अगस्त को समाप्त हुए लगातार चौथे सप्ताह में शेयर बाजार मजबूत हुआ। बीते हफ्ते केवल 4 दिन कारोबार हुआ, क्योंकि मंगलवार 9 अगस्त को मुहर्रम के कारण शेयर बाजार बंद रहा था। बेहतर अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों और वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों से बाजार को सहारा मिला। वहीं एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) की तरफ से खरीद, गिरते डॉलर और वैश्विक कमोडिटी की कीमतें, मजबूत आय और अच्छे मानसून ने शेयर बाजार को सहारा दिया। सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,074.85 अंक (1.84 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 59,462.78 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 300.7 अंक (1.72 प्रतिशत) बढ़कर 17,698.2 के स्तर पर बंद हुआ। जोमैटो, पिरामल एंटरप्राइजेज, जायडस लाइफसाइंसेज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अडानी ट्रांसमिशन, कोल इंडिया, अडानी एंटरप्राइजेज और यूपीएल के सपोर्ट से बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स लगभग 2 प्रतिशत बढ़ा। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 4 दिन में 58 फीसदी तक रिटर्न दिया।
केबीएस इंडिया
केबीएस इंडिया एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 16.75 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 4 कारोबारी सत्र में ये शेयर 58.04 फीसदी उछला। ये शेयर 4 दिन में 12.44 रु से 19.66 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 20 फीसदी की उछाल के साथ 19.66 रु पर बंद हुआ। 58.04 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.58 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
सिबार ऑटो पार्ट्स
सिबार ऑटो पार्ट्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 9.29 रु से 13.46 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 44.89 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 22.24 करोड़ रु है। 4 दिन में 44.89 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.99 फीसदी की उछाल के साथ 13.46 रु पर बंद हुआ।
मारुति इंटीरियर
मारुति इंटीरियर भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 39.67 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 107 रु से 149.45 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 39.67 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 112.83 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 149.45 रु पर बंद हुआ।
एपिक एनर्जी
एपिक एनर्जी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 6.57 रु से 9.12 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 38.81 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 6.58 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 4.5 फीसदी की उछाल के साथ 9.12 रु पर बंद हुआ।
प्रोमैक्स पावर
प्रोमैक्स पावर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 16.25 रु से 22 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 35.38 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 13.20 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 11.39 फीसदी की तेजी के साथ 22 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications