Woman Donated All Money : लोग पुण्य कमाने के लिए अकसर दान करते हैं। इसमें वे 100-200 रु मंदिरों-मजारों में देते हैं। कुछ लोग गरीब लोगों और पशुओं को खाना खिलाते हैं। मगर देखा जाए तो यह बहुत सीमित होता है। क्योंकि लोग अकसर कुछ सौ या कुछ हजार रु ही खर्च करते हैं। मगर कुछ लोग आज के समय में भी काफी दान करते हैं, जैसा कि एक महिला ने अपनी करोड़ों रु की दौलत दान कर दी। पर इस महिला ने अपने परिवार को इस दौलत में से कुछ नहीं दिया। उसने आखिर ऐसा क्यों किया, आगे जानते हैं।

6 करोड़ रु की चैरिटी
चीन की एक महिला ने 6 करोड़ रुपये दान कर दिए। ये पैसा उन्होंने चैरिटी के लिए दान किया। अब ये महिला सुर्खियों में हैं। इस महिला का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें यह बताती हैं कि उन्होंने करोड़ों रु दान तो कर दिए, पर अपने माता-पिता और बेटी को कुछ नहीं दिया। अहम बात यह है कि उन्होंने ये दान तब किया जब उनकी बेटी पर कर्ज था।
बेच डाली सारी संपत्ति
महिला ने बेटी की मदद न करने का फैसला किया। बल्कि अपनी सारी संपत्ति बेची और जितने पैसे मिले वो सब दान कर दिए। इस इंटरव्यू के वायरल होने पर कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार एक व्लॉगर ने शंघाई की एक महिला का इंटरव्यू लिया, जो कि शहर की सड़कों पर भटक रही थीं।

क्यों किया पैसा दान
इंटरव्यू में महिला ने खुलासा किया उन्होंने 3 साल पहले बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने साध्वी बनने का फैसला किया। इसी से महिला को अपनी सारी दौलत दान करने के लिए प्रेरणा मिली। देखा जाता है कि आम तौर पर बौद्ध साधु भिक्षुओं वाला जीवन जीते हैं और दुनिया की हर लग्जरी को त्याग देते हैं। यही इस महिला ने किया कि घर-गाड़ी सब बेच दी और जो पैसा मिला, वो दान कर दिया।
कितनी रकम की दान
महिला के अनुसार जो रकम उनके द्वारा दान की गयी वो है करीब 5.88 मिलियन युआन। भारतीय मुद्रा में यह रकम 6.69 करोड़ रु से अधिक होती है। उन्होंने ये पैसा ऐसे समय पर दान किया, जब उनकी उनकी बेटी विश्वविद्यालय में पढ़ रही थी और उसके पास फीस भरने के लिए पैसा नहीं था। इतना ही नहीं वे एजुकेशन लोन के भी नीचे थी। पर महिला ने बेटी की मदद नहीं की और सारा पैसा दान कर दिया। इतना ही नहीं महिला ने माता-पिता के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा।

महिला की दलील क्या है
इतना पैसा दान करने वाली महिला के अनुसार माता-पिता ने उनके फैसले को सपोर्ट किया। पर बेटी उनके फैसले से असहमत रहीं। महिला का कहना है कि माता-पिता चीजों को सकारात्मकता के साथ देखते हैं। पैसा दान करने पर उनकी दलील है कि ये मैंने कमाया तो मेरी मर्जी। पर सोशल मीडिया पर लोग उनसे असहमत हैं। बल्कि कई लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। अधिकतर लोगों का मानना है कि उन्हें अपनी बेटी की मदद करनी चाहिए थी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
