नई दिल्ली, अप्रैल 16। नाम में क्या रखा है? आपने भी ये वाक्य सुना होगा। मगर इस खबर को पढ़ने के बाद आप भी कहेंगे कि नाम में बहुत कुछ रखा है। बल्कि नाम में पैसा ही पैसा है। आपने देखा होगा कुछ लोग सीधे सीधे पढ़ाई करते हैं और फिर कोई नौकरी या बिजनेस करने लगते हैं। मगर कुछ लोगों के दिमाग हट कर होता है। वे काम करते तो हैं मगर आम लोगों से हट कर। जैसे कि एक अमेरिकी महिला है, जो बच्चों के नाम रख कर पैसा कमा रही है। आइए जानते हैं इस महिला के बारे में विस्तार से।
लाखों में है कमाई
कई नए माता-पिता को अपने बच्चों का नाम तय करने में मुश्किल होती है। इसलिए एक महिला ने इसे एक बिजनेस बनाने के बारे में सोचा और एक पेशेवर बेबी नेमर का काम शुरू कर दिया। न्यूयॉर्क की 33 वर्षीय टेलर ए हम्फ्री के अनुसार उनके क्लाइंट उन्हें अपने बच्चों के नाम रखने के लिए 10,000 डॉलर (7.6 लाख रुपये) तक का भुगतान करते हैं। वह एक बुटीक कंसल्टेंसी 'व्हाट्स इन ए बेबी नेम' की संस्थापक हैं। ये बुटीक कंस्लटेंसी इस तरह की कई सेवाएं देती हैं।
कम से कम 1500 डॉलर
टेलर की सेवाएं 1,500 डॉलर (1.14 लाख रुपये) से शुरू होती हैं और जॉब के आधार पर कीमतें बढ़ सकती हैं। द न्यू यॉर्कर की रिपोर्ट के अनुसार, 10,000 डॉलर में वह किसी बच्चे का ऐसा नाम पेश करेंगी, जो "माता-पिता के बिजनेस के साथ ऑन-ब्रांड होगा"। उन्होंने 2020 में 100 से अधिक बच्चों का नाम रखा। अमीर माता-पिता से उन्होंने 150,000 डॉलर से अधिक की कमाई की।
2015 में की शुरुआत
टेलर ने 2015 में अपना ये कारोबार शुरू किया था। उस समय वह मुफ्त में नाम दे रही थीं। 2018 में, उसने महसूस किया कि वह अपनी नामकरण सेवाओं की मांग को एक अच्छे बिजनेस में बदल सकती हैं। माता-पिता को अपने बच्चे के लिए आदर्श नाम खोजने में मदद करने के लिए टेलर पुराने परिवार के नाम खोजने के लिए वंशावली को चेक करने के लिए भी तैयार रहती हैं।
पैरेंट्स की काउंसलिंग
टेलल के काम का एक हिस्सा माता-पिता को अपने बच्चों के नामकरण की प्रक्रिया के माध्यम से परामर्श देना है। उन्होंने एक बार अपनी नवजात बेटी का नाम इस्ला बदलने के लिए उसकी माँ से बात की। उन्हें चिंता ये थी कि लोग उसका गलत उच्चारण कर रहे थे। टेलर अपनी प्रेरणा के लिए फिल्म क्रेडिट से लेकर स्ट्रीट साइन तक सब कुछ स्कैन करती हैं। वह उन नामों का डेटाबेस भी रखती है जो तेजी से गिरावट में हैं।
आसान नहीं रहा सफर
हालाँकि टेलल का सफर आसान नहीं रहा है। इसमें कुछ ट्रायल और कुछ एरर भी रहीं। एक बार टेलर ने एक परिवार को एक नाम की वैकल्पिक वर्तनी का उपयोग नहीं करने के लिए मना लिया। उन्हें चिंता थी कि इससे नाम का उच्चारण बदल जाएगा। एक साल बाद, उन्हें पता चला कि माता-पिता ने नाम को अपनी पसंदीदा वर्तनी में बदल दिया है। तब उन्हें एहसास हुआ कि यह उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के बारे में नहीं है बल्कि परिवार के लिए क्या मायने रखता है, उस पर निर्भर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications