नई दिल्ली, जनवरी 23। अकसर आपके पास ऐसे फेक ईमेल आते होंगे, जिनमें कहा जाता है कि आपने लाखों-करोड़ो का इनाम जीता है। मगर ऐसे ईमेल असली नहीं होते। बल्कि जालसाज आपको ठगने के लिए ऐसे ईमेल भेजते हैं। पर एक महिला को अपने स्पैम फोल्डर में एक ऐसा ही ईमेल मिला, जो नकली नहीं था और उस महिला ने असल में 22 करोड़ रु से ज्यादा की लॉटरी जीती। मगर इस महिला ने पिछले महीने एक लॉटरी टिकट खरीदा। उसी टिकट में महिला ने करोड़ों का इनाम जीता है।
अमेरिका का है मामला
ओकलैंड काउंटी की एक महिला को आश्चर्य हुआ जब उसने अपने ईमेल खाते में स्पैम फ़ोल्डर को चेक किया और एक ईमेल देखा कि उसने मिशिगन लॉटरी में 3 मिलियन डॉलर (करीब 22.3 करोड़ रु) का मेगा मिलियन इनाम जीता है। 55 वर्षीय लौरा स्पीयर्स ने 31 दिसंबर, 2021 को 5 व्हाइट बॉल्स (02-05-30-46-61) को मैच कर लिया, जिसने उन्हें 1 मिलियन डॉलर का पुरस्कार जिताया।
बढ़ाया गया इनाम
मिशिगन लॉटरी कनेक्ट मेगाप्लायर ने पुरस्कार की इनामी राशि को 3 मिलियन डॉलर कर दिया था। इससे लौरा को 3 मिलियन डॉलर का इनाम मिला। उन्होंने अपना इनामी टिकट मिशिगनलॉटरी डॉट कॉम पर ऑनलाइन खरीदा। लौरा का अनुसार उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। इसमें बताया गया कि मेगा मिलियन्स जैकपॉट बहुत अधिक है। इसलिए उन्होंने एक टिकट खरीदा।
खोया हुआ ईमेल
कुछ दिनों बाद वे किसी गुम ईमेल की तलाश कर रही थीं, इसलिए लौरा ने अपने ईमेल खाते में स्पैम फ़ोल्डर की जाँच की। उसी समय उन्होंने लॉटरी पर एक ईमेल देखा जिसमें कहा गया था कि उन्होंने इनाम जीता है। उन्होंने जो पढ़ा उस पर लौरा को विश्वास नहीं हो रहा था, इसलिए उन्होंने ईमेल में मैसेज की पुष्टि करने के लिए अपने लॉटरी खाते में लॉग इन किया। यह उनके लिए चौंकाने वाला था। क्योंकि लौरा ने असल में 3 मिलियन डॉलर जीते थे।
जल्दी होंगी रिटायर
लौरा हाल ही में इनाम का दावा करने के लिए लॉटरी मुख्यालय गयीं। इन पैसों को वह अपने परिवार के साथ साझा करने और जल्दी रिटायर होने की योजना बना रही हैं। लौरा के अनुसार उन्होंने मिशिगन लॉटरी को अपनी सेफ सेंडर्स की लिस्ट में जोड़ा है, ताकि जब वे कभी भी भाग्यशाली हों तो एक और बड़े पुरस्कार के बारे में एक और ईमेल मिल जाए।
क्या है लॉटरी का इनाम
मेगा मिलियन्स जैकपॉट आखिरी बार 22 अक्टूबर, 2021 को जीता गया था। तब लेक हवासु सिटी, एरिज़ में एक परिवार ने 108 मिलियन डॉलर जीते थे। वर्तमान जैकपॉट 376 मिलियन डॉलर है। पिछले साल अमेरिका में ही मिसौरी की एक महिला की किस्मत तब मिनटों में बदल गई जब उसने फ्लोरिडा लॉटरी स्क्रैच-ऑफ टिकट में 10 लाख डॉलर का इनाम जीता। उसने ये टिकट अपनी फ्लाइट रद्द करने के बाद टाइम पास के लिए खरीदा था। ये महिला है कैनसस सिटी, मिसौरी की 51 वर्षीय एंजेला कारवेला, जिन्होंने पिछले महीने द फास्टेस्ट रोड से यूएसडी 1,000,000 स्क्रैच-ऑफ गेम में 10 लाख डॉलर का टॉप इनाम जीता। यह 10 लाख डॉलर की वैल्यू भारतीय मुद्रा मे करीब 7.4 करोड़ रु होती है। जहां तक लॉटरी के इनाम का सवाल है तो इसमें पेमेंट लेने के अलग-अलग ऑप्शन थे, जिसमें से एंजेला ने एक साथ 7.90 लाख डॉलर लेने का ऑप्शन चुना।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications