नई दिल्ली, सितंबर 24। हर कोई अमीर बनना चाहता है। कुछ लोग मेहनत से अमीर बन जाते हैं और कुछ किस्मत से। किस्मत से अमीर बनने वाले अकसर एक झटके में मालामाल हो जाते हैं। पर एक साथ हुआ पैसा अकसर परेशान कर सकता है। जैसा कि केरल के एक ऑटोवाले के साथ हुआ है। ये ऑटो वाला कर्ज तले दबा था। इसने लॉटरी खरीदी और 2-4 नहीं बल्कि पूरे 25 करोड़ रु जीता। पर अब एक साथ इसी पैसे ने इस व्यक्ति के मन की शांति छीन ली। आगे जानिए पूरी घटना।
ये है पूरा मामला
केरल के श्रीवाराहम के रहने वाले अनूप पर कर्ज था। उसे चुकाने और अपनी गरीबी मिटाने के लिए वे बैंक से लोन लेकर वे मलेशिया जाना चाहते थे। उनका प्लान वहां शेफ का काम करने का था। मगर इसी बीच उनकी 25 करोड़ रु की लॉटरी लग गयी। वैसे तो उनकी सारी फाइनेंशियल समस्याएं खत्म होना तय है, मगर अब इस पैसे ने उन्हें परेशानी में डाल दिया है।
लोगों से घिर गए अनूप
इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अनूप कहते हैं कि उनकी मन की सारी शांति खो गयी है। वे अपने घर में भी नहीं रह पा रहे हैं। जिन लोगों को मदद की जरूरत है, वे उनसे मिलना चाहते हैं। इस कारण वे लगातार अपनी जगह बदल रहे हैं। मगर इस सब के बीच उनके मन की शांति खत्म हो गयी है। पुरस्कार जीतने तक आनंद तो लिया पर अब अनूप के सामने दिक्कतें भी आ गयी हैं।
गुल्लक तोड़ कर खरीदा था टिकट
अनूप के जीत का टिकट खरीदने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। उन्होंने ये टिकट एक स्थानीय एजेंट से खरीदा था। पर इसके लिए उन्होंने पैसा अपने बच्चे की गुल्लक तोड़ कर खर्च किया था, जिस पर उनकी पत्नी नाराज हो गयी थी। बता दें कि 25 करोड़ रु में से टैक्स और अन्य बकाया राशि कटने के बाद अनूप को 15 करोड़ रु मिलेंगे, जो फिलहाल उन्हें नहीं मिले हैं।
नहीं जीतना चाहिए था
अनूप इस कदर मानसिक दबाव में गए हैं कि उन्हें कि लगता है कि उन्हें ये इनाम नहीं जीतना चाहिए था। उन्हें एक या दो दिन के लिए जीतने का मजा आया। लेकिन अब यह एक खतरा भी बन गया है। वे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे। लोग उनके पीछे भी हैं। वे उनसे मदद मांग रहे हैं। मगर अभी तक अनूप को अपना इनामी पैसा नहीं मिला।
पड़ोसी भी नाराज
अनूप ने यह भी तय नहीं किया कि वे इतने पैसों का क्या करेंगे। मगर उनका मन दो साल के लिए पूरा पैसा बैंक में रखने का है। उन्हें यह भी लगता है कि इनामी राशि कम होती तो बेहतर होता। उन्हें डर है कि उनके जानना वाले लोग उनके दुश्मन बन जाएंगे। उनके पड़ोसी नाराज भी उनसे नाराज हो गए हैं। अनूप ने पिछले शनिवार को ही लॉटरी टिकट खरीदा था। इस लॉटरी टिकट का है TJ 750605। उन्होंने पहले एक टिकट खरीदा। मगर अनूप को पहला टिकट पसंद नहीं आया। फिर उन्होंने दूसरा टिकट लेने का फैसला किया। यही दूसरा टिकट उसकी जिंदगी बदलने वाला साबित हुआ। पर फिलहाल वो सुकून में नहीं हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications