नई दिल्ली, अप्रैल 25। अकसर लोगों के शौक बड़े अजीबों-गरीब होते हैं। लोगों के इन अजीबों-गरीब शौक के चलते अकसर घटनाएं भी इसी तरह की सामने आती हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है यूके की। यूके के एक पिता और उनके बेटे मैग्नेट फिशिंग करते हैं। इसमे चुंबको को नदी में डाल कर पुरानी चीजें खोजी जाती हैं। उनके इस शौक के चलते उन्हें एक नदी में पुरानी तिजोरी मिली, जिसमें कैश पड़ा हुआ था। आगे जानिए पूरी कहानी।
22 साल पहले तिजोरी चोरी
एक लड़के और उसके पिता ने लिंकनशायर की एक नदी से तिजोरी प्राप्त की, जिसमें हजारों ऑस्ट्रेलियाई डॉलर थे। उन्होंने इस तिजोरी और इस कैश को इसके असली मालिक तक वापस भी पहुंचाया, जिनके पास से ये तिजोरी 22 साल पहले चुराई गयी थी। 15 वर्षीय जॉर्ज टिंडेल, लिंकनशायर के ग्रांथम में विथम नदी पर अपने 52 वर्षीय पिता केविन के साथ खोजबीन कर रहे थे। तब उन्हें तीन सप्ताह पहले ये अविश्वसनीय चीज मिली।
कितने पैसे थे
पिता और बेटे ने पुरानी तिजोरी को बरामद कर लिया और उसे देख कर दंग रह गए। कीचड़ के बीच इस तिजोरी में 2,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 1,400 पाउंड) स भरी एक थैली थी। भारतीय मुद्रा में यह रकम 1.37 लाख रु से अधिक है। 2000 में बिजनेसमैन रॉब एवरेट के कार्यालय में चोरी के दौरान यह तिजोरी चोरी हो गई थी। इसके अंदर एक शॉटगन सर्टिफिकेट और बैंक कार्ड भी थे जो 2004 में एक्सपायर हो गए थे, जिससे जॉर्ज और केव को सही मालिक का पता लगाने के लिए पर्याप्त जानकारी मिली।
मछलियाँ पकड़ने का शौक
जॉर्ज नियमित रूप से अपने पिता के साथ मछलियाँ भी पकड़ते हैं और अपने यूट्यूब चैनल 'मैग्नेटिक जी' पर अपनी वीडियोज रिकॉर्ड करते हैं। इन वीडियोज को लाखों बार देखा गया है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मां डेनिस के अनुसार कि उनके बेटे ने तीन साल पहले मैग्नेट फिशिंग पकड़ना शुरू किया था। उनका ये काम नदी प्रदूषण और वन्यजीवों पर होने वाले नुकसान पर भी प्रकाश डालता है। जॉर्ज पर्यावरण के प्रति बहुत जागरूक हैं।
जॉर्ज को मिली स्कॉलरशिप
जब जॉर्ज ने पहली बार ये काम करना शुरू किया, तो वह खजाने की खोज में थे। बाद में उन्हें स्कॉलरशिप भी मिली। अपना शौक शुरू करने के ठीक छह महीने बाद, जॉर्ज ने यूके के प्रमुख सप्लायर्स में से एक, ऑनलाइन मैग्नेट से स्कॉलरशिप प्राप्त की।
रॉब एवरेट क्या करते हैं
बिजनेसमैन रॉब विंकवर्थ एंड मनी ऑप्शंस ग्रुप चलाते हैं। उन्हें वापस अपनी तिजोरी मिल गयी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications