नई दिल्ली, जून 9। किस्मत भी लोगों के साथ अलग-अलग खेल खेलती है। कुछ लोग पैसा हासिल करने के लिए न जाने क्या क्या करते हैं, मगर वे कभी भी अमीर नहीं बन पाते। कुछ पैसों के पीछे नहीं भागते फिर भी उनकी किस्मत उन्हें मालामाल बना देती है। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है अमेरिका से। केरोलिना, अमेरिका का एक व्यक्ति लॉटरी से 46,666 रु का इनाम जीतने का प्रयास कर रहा था, मगर किस्मत ने उसे करोड़ों रु का इनाम जितवा दिया। आगे जानिए इस शख्स की पूरी कहानी।
क्या है पूरा मामला
उत्तरी कैरोलिना के एक व्यक्ति ने राज्य के लॉटरी मुख्यालय के पास यह सोच कर पहुंचा कि वह 600 डॉलर का इनाम जीता है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 46,666 रु होती है। मगर वो यह जानकर चौंक गया कि उसने वास्तव में लगभग 600,000 डॉलर जीते हैं। वे अपनी उम्मीद से 1000 गुना बड़ी रकम जीता और उसकी किस्मत बदल गयी।
10 डॉलर के टिकट से जीते लाखों डॉलर
यूपीआई की रिपोर्ट के अनुसार पेम्ब्रोक के 32 वर्षीय जोशुआ लॉकलियर ने नॉर्थ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि उन्होंने पेम्ब्रोक मिनी मार्ट में 10 डॉलर का 50X कैश फास्ट प्ले टिकट खरीदा था, जब उन्होंने देखा कि जैकपॉट 585,949 डॉलर (4.55 करोड़ रु, जो कि उनकी विजेता राशि है) तक पहुंच गया था। लॉकलियर ने कहा कि उन्होंने टिकट को स्कैन किया और एक मैसेज में उन्हें पता चला कि उन्हें लॉटरी मुख्यालय में अपना पुरस्कार लेना होगा।
समझ लिया गलत इनाम
लॉकलियर ने कहा कि उसने टिकट को चेक किया और उन्हें लगा कि उन्होंने 600 डॉलर जीते हैं। वह पुरस्कार लेने के लिए लॉटरी मुख्यालय पहुंचे और यह जानकर हैरान रह गए कि उन्होंने 585,949 डॉलर का जैकपॉट हासिल किया है। जब उन्होंने सुना, तो उन्हें ऐसा लगा कि वास्तव में उनके जैकपॉट जीतने की संभावना नहीं है। लॉकलियर ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा था।
क्या करेंगे पैसों का
लॉकलियर ने कहा कि वह अपनी पुरस्कार राशि का उपयोग करके घर और कार खरीदने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह भी कम्युनिटी के लिए भी कुछ करना चाहते हैं। यह जीत उनके लिए एक सही समय पर आई है। उन्हें इसकी कोई उम्मीद नहीं थी।
महिला ने 31.09 करोड़ रु
यूपीआई की ही एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार जेनेसी काउंटी की एक 54 वर्षीय महिला ने ग्रैंड ब्लैंक में मोबिल गैस स्टेशन पर मिशिगन लॉटरी स्क्रैच-ऑफ टिकट खरीदा। उन्हें यह सलाह एक अंजान व्यक्ति ने दी। इस सलाह पर अमल करने के बाद वे 4 मिलियन डॉलर जीत गयीं, जो कि भारतीय मुद्रा में 31.09 करोड़ रु हैं। जब वे स्टेशन पर लाइन में थे, तो दुकान में कोई उनके पास आया और कहा कि आपको 30 डॉलर का लॉटरी टिकट खरीदना चाहिए, मुझे यकीन है कि आप 4 मिलियन डॉलर जीतेंगी। उन्होंने और उनके पति ने इसके बारे में एक पल के लिए सोचा और फिर अल्टीमेट मिलियंस टिकट खरीदने का फैसला किया। ये दंपति अपनी कार के साथ बाहर निकले और टिकट को स्क्रैच किया और यह देखकर दंग रह गए कि वे ठीक उसी राशि को जीत गए हैं जिसकी भविष्यवाणी उस अजनबी ने की थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications