Lottery Winner USA : कैसा हो यदि एक ही परिवार के कई सदस्य एक साथ लॉटरी में इनाम जीत जाएं। उस परिवार की किस्मत बदल जाएगी। पर ऐसा वास्तव में हुआ है। एक परिवार के तीन सदस्यों ने लॉटरी में एक साथ 41-41 लाख रु जीत लिए। एक ही दिन में ये तीनों घर में 1.23 करोड़ रु लाने में कामयाब रहे। इस परिवार की किस्मत बदल गयी। बता दें कि परिवार के तीनों सदस्य ने लॉटरी में किस्मत आजमाई थी। उन तीनों की ही किस्मत चमक गयी। आगे जानिए कहां का है ये मामला।

मैरीलैंड का है ये परिवार
ये घटना घटी है मैरीलैंड, अमेरिका के एक परिवार के साथ। वहां एक परिवार के 3 लोगों ने एक जैसे नंबर के अलग-अलग कॉम्बिनेशन वाली संख्याओं को सिलेक्ट किया। सबसे पहले परिवार में मौजूद 61 वर्षीय पिता ने एक टिकट खरीदा, जिसकी कीमत मात्र 1 डॉलर या 82 रु रही। उन्होंने 13 अक्टूबर को कैरोल काउंटी में इस लॉटरी का टिकट खरीदा।
बेटी और बेटे ने भी खरीदा टिकट
पिता के बाद उनकी 28 साल की बेटी ने और 31 साल के बेटे ने भी टिकट खरीदा और वो भी एक ही नंबर के। परिवार के तीनों सदस्यों का नंबर था 5-3-8-3-4। उन्होंने इसी नंबर के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया। फिर जब रिजल्ट आया तो परिवार के तीनों सदस्यों ने इनाम जीता। तीनों ने 50,000-50000 डॉलर जीते, जो कि करीब करीब 41-41 लाख रु होते हैं।

क्या करेंगे पैसों का
रिपोर्ट्स के अनुसार लॉटरी के पैसों से उनका इरादा घर खरीदने का है। पर यह प्लान एक सदस्य का है। बाकी सदस्य इनाम के पैसों को निवेश करना चाहते हैं।
और भी हैं विजेता
हाल ही में चीन में एक शख्स रातोंरात अरबपति बन गया। उसने 200 करोड़ रुपये से अधिक की लॉटरी जीती। मगर अरबपति बनने के बावजूद इस शख्स ने जीत के बारे में अपने घर वालों को कुछ नहीं बताया।

क्यों नहीं बताया परिवार को
इस व्यक्ति को डर था कि इस खबर से उसके परिवार वाले घमंडी और आलसी बन जाएंगे। इसीलिए उसने अरबपति बनने के बारे में पत्नी-बच्चों को नहीं बताया। यह घटना घटी है दक्षिणी चीन के गुआंग्शी ज़ुआंग प्रांत में रहने वाले एक शख्स के साथ। उसने 220 मिलियन युआन जीते, जो भारतीय मुद्रा में करीब 2.50 अरब रु होते हैं। इस व्यक्ति का नाम ली बताया गया है। ली ने 40 लॉटरी टिकट खरीदे थे। उसने उनमें से 7 में इनाम जीता। ली ने जिन 7 टिकटों में इनाम जीता, उनमें उसने प्रति टिकट 5.48 मिलियन युआन प्राप्त किए। उसे 24 अक्टूबर को उसकी इनामी राशि दे दी गयी है। गुआंग्शी वेलफेयर लॉटरी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर से ली ने अपना पैसा लिया है। ली ने इतना भारी इनाम जीतने के बाद अपने दिलदार होने का भी सुबूत दिया। ली ने चैरिटी के लिए 5 मिलियन युआन यानी 15 करोड़ रु दान कर दिए। ली ने इनाम की रकम लेने के दौरान एक अजीब हरकत की। वे इस दौरान एक कार्टून वाली पोशाक पहने रहे। ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि उनके घरवाले या करीबी लोग ली को पहचान न पाएं। इनाम जीतने के बाद ली ने काफी खुशी जताई।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान

Gold Rate Today: सोमवार को सोने के भाव में स्थिरता या बदलाव? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications