नई दिल्ली, जून 29। लंदन स्थित फंड हाउस ज्यूपिटर फंड मैनेजमेंट पीएलसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंड्रयू फॉर्मिका ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि मिस्टर फॉर्मिका आगामी 1 अक्टूबर को अपना पद खाली कर देंगे। एंड्रयू ने 2019 में इस $ 68 बिलियन के फंड मैनेजमेंट कंपनी को ज्वाइन किया था। रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि फॉर्मिका के बाद वर्तमान में जुपिटर के मुख्य निवेश अधिकारी मैथ्यू बेस्ली नए सीईओ का पद संभालेंगे।

क्यों दिया इस्तीफा?
ज्यूपिटर ने रिपोर्ट में बताया है कि फॉर्मिका ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने का फैसला किया है। वह अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ वक्त बिताने के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस जाना चाहते हैं। एंड्रयू फॉर्मिका मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के निवासी है। ब्लूमबर्ग के अनुसार फॉर्मिका अब काम नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि अब वो बस समुद्र के किनारे आराम से बैठना चाहते है और कुछ काम नहीं करना चाहते। मिस्टर फॉर्मिका ने यूनाइटेड किंगडम में लगभग तीन दशक तक काम किया है। वह मार्च 2019 में जुपिटर में शामिल हुए थे।
बड़ी कंपनियों के साथ किया है काम
जुपिटर से पहले फॉर्मिका ने जानूस हेंडरसन ग्रुप पीएलसी के साथ काम किया है। उन्होंने 2017 में यूएस फंड हाउस जानूस और यूके के हेंडरसन के विलय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एंड्रयू फॉर्मिका एक अनुभवी एसेट प्रबंधक है। फॉर्मिका को निवेश प्रबंधन उद्योग में 27 से अधिक वर्षों का अनुभव है। एंड्रयू ने निवेश कंपनी हेंडरसन में इक्विटी फंड मैनेजर और इक्विटी के प्रमुख सहित विभिन्न पदों पर काम किया है।
मैथ्यू वेस्ली के लिए चुनौती
1 अक्टूबर के बाद बेस्ली सीईओ का पद संभालेंगे। बेस्ली को यह पद तब संभालना है जब कंपनी से निवेशक पैसा निकाल रहे है और विश्व बाजार में भी स्थिति ठीक नहीं है। रूस-यूक्रेन युद्ध ने कंपनी को काफी नुकसान पहुंचाया है।
लोग निकाल रहे हैं पैसे
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहकों ने लगातार चार वर्षों से जुपिटर कंपनी से निवेश निकाला है। फर्म से वर्ष 2022 की पहली तिमाही में लोगों ने 1.6 बिलियन यूरो निकाला है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
