नई दिल्ली, अगस्त 3। अकसर कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। मगर अजीब तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। जैसे कि एक नयी घटना यूपी के कन्नौज से सामने आई है। वहां एक मजदूर के खाते में एक दम से अरबों नहीं बल्कि खरबों रु आ गये। इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं। जानते हैं कि इस मजदूर के साथ क्या हुआ।
क्या है पूरा मामला
हुआ यह कि हर महीने 20 हजार रु कमाने वाले एक मजदूर के खाते में अचानक से 2.70 खरब रु आ गये। 2.70 खरब रु का मतलब है 2700 अरब रु। यानी 270000 करोड़ रु। इतना पैसा किसी के भी होश उड़ा सकता है। फिर 24 घंटे तक ये पैसा उनके बैंक खाते में रहा। इस पैसे को देख कर मजदूर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद जब वो बैंक गया तो उसका सारा सपना चूर हो गया।
गलती से आया पैसा
असल में इतना पैसा बैंक ने गलती से उस मजदूर के खाते में डाल दिया था। गलती का पता लगते ही ये पैसा वापस कर लिया गया और मजदूर के खाते में 2.70 खरब रु की जगह केवल 126 रु बचे। ये कहानी है यूपी के कन्नौज के छिबरामऊ के कमालपुर गांव में रहने वाले 45 वर्षीय बिहारी लाल की। वो राजस्थान के किसी ईंट-भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करके डेली 700 रुपए और महीने में 20000 रु तक कमा लेते हैं।
इसलिए वापस आए गांव
बारिश के मौसम में ईंट-भट्ठे का काम रुक जाता है। इसलिए वे अपने गांव आ गये थे। बीते रविवार को उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी, तो वह गांव में उपलब्ध बैंक मित्र के पास पहुंचे। जब बैंक मित्र ने उनका खाता चेक किया तो हक्का-बक्का रह गया। वे कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। असल में इतना पैसा देख कर वे भी हैरान रह गया और तीन बार खाता चेक किया, मगर नतीजे एक ही आया कि बिहारी लाल के खाते में 2.70 खरब रु थे।
बिहारी लाल को यकीन नहीं हुआ
मामला ही कुछ ऐसा था कि खुद बिहारी लाल को इस पर यकीन नहीं हुआ। मगर बैंक मित्र ने बैंक स्लिप (बैंक स्टेटमेंट) निकाल कर बिहारी लाल को दिखाई। बता दें कि बिहारी लाल का खाता बैंक आफ इंडिया में है। उनके खाते में रातों-रात 2.70 खरब रुपये आ गए थे, इसलिए वे अगले दिन बैंक पहुंचे। मगर सारा मामला उलटा हो गया था। सारे पैसे बैंक ने गलती का पता लगने पर वापस ले लिए थे।
2,70,78,58,13,894 रुपये आए थे खाते में
बिहारी लाल के खाते में 2,70,78,58,13,894 रुपये आए थे। मगर बाद में बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि केवल 126 रु ही खाते में बचे हैं। हालांकि जब इतना पैसा उनके खाते में दिखा तो भी वे 10 हजार रु भी अपने खाते से नहीं निकाल पाए थे। उनके खाते को सील कर दिया गया था। इतना रु खाते में आने की बात चलने पर उनके परिवार में उन्हें खर्च करने की प्लानिंग शुरू हो गयी थी। मगर ऐसा नहीं हो सका।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications