नई दिल्ली, सितंबर 05। किस्मत भी लोगों के साथ अजीब-अजीब खेल खेलती है। कभी किसी को फर्श से अर्श पर पहुंचा देती है और कभी किसी से आसमान से जमीन पर गिरा देती है। किस्मत अपनी रहमत भी अलग-अलह तरीकों से बरसाती है। जैसे कि अमेरिका में एक महिला पर किस्मत उसकी कार की नंबर प्लेट के जरिए महरबान हो गयी। इस महिला को कार की नंबर प्लेट ने तगड़ा इनाम जितवा दिया। आगे जानिए पूरी कहानी।
क्या है पूरा मामला
मैरीलैंड, अमेरिका में एक महिला की किस्मत तब चमक गयी जब उसने मैरीलैंड लॉटरी ड्राइंग में एंट्री करने के लिए अपने पुराने लाइसेंस प्लेट नंबर का इस्तेमाल किया। इससे वे 50,000 डॉलर (लगभग 40 लाख रुपये) जीत गयी। 43 वर्षीय महिला ने मैरीलैंड लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि उसने बाल्टीमोर में एक फूड स्टॉप मिनी मार्ट में "पिक 5" ड्राइंग टिकट खरीदा था। इसमें इसने अपनी पुरानी कार की नंबर प्लेट की संख्या का उपयोग किया और 1 डॉलर की स्ट्रेट बेट लगाई।
नहीं हो रहा यकीन
इस महिला को तब विश्वास नहीं हुआ जब उसे पता चला कि उसके टिकट के सभी पांच नंबर निकाले गए टिकटों से मेल खाते हैं, जिससे उसे 50,000 डॉलर का जैकपॉट या 39.85 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।
क्या करेंगी पैसों का
एक रिपोर्ट के अनुसार महिला ने कहा कि उन्हें लगता है कि वास्तव में उन्होंने बड़ी लॉटरी जीती है। उसने अपनी माँ को दो बार टिकट की जाँच करने को कहा। महिला अपनी जीत की राशि का उपयोग कुछ बिलों का भुगतान करने, सर्दियों के लिए नई कार की मरम्मत करने और अपने तीन बच्चों और एक पोते का इलाज करने के लिए करेगी। महिला के अनुसार उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ने पांच अंकों तक पहुंच जाएंगी।
एक और महिला की चमकी किस्मत
बता दें कि इससे पहले, एक अन्य महिला ने अपनी बहन द्वारा सपने में देखे गए नंबरों का उपयोग करके लगभग 20 लाख रुपये का लॉटरी पुरस्कार जीता था। 68 वर्षीय मैरीलैंड की ही महिला की बहन ने एक सपने का जिक्र उससे किया जिसमें वे "23815" नंबर वाली बस की सवारी कर रही थी। इसके बाद उस महिला की बहन ने कॉकीज़विले के एक स्टोर पर 2-3-8-1-5 नंबर वाला लॉटरी टिकट खरीदा। इससे वे 20 लाख रु जीत गयीं।
22 साल के लड़के ने लॉटरी में तगड़ा इनाम जीता
पिछले महीने अमेरिका में एक 22 साल के लड़के ने लॉटरी में तगड़ा इनाम जीता। हैरानी की बात यह है कि उसने लॉटरी मर्जी से नहीं बल्कि मजबूरी में खरीदी थी। ये घटना अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले जुआन गार्सिया के साथ घटी। 22 साल के इस लड़के को पैसे छुट्टे कराने थे। इसीलिए इसने लॉटरी का टिकट खरीदा। मगर जुआन की की किस्मत ऐसी चमकी की कि वे एक टिकट से अमीर बन गया। उसने इस टिकट पर लगभग 2 करोड़ रुपये का इनाम जीत लिया। जुआन गार्सिया नॉर्थ कैरोलिना के डरहम में रहने वाले हैं। उन्हें अचानक से इतना तगड़ा इनाम जीतने के कारण अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा। मजे की बात यह है कि कपड़े धुलवाने के लिए उन्हें खुले पैसों की जरूरत थी। इस काम के लिए वे एक स्टोर पर गए। वहां से 5 डॉलर का मेगा बक्स लिमिटेड एडिशन का लॉटरी टिकट खरीदा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
