Lottery Winner Dubai : दुबई में कई भारतीयों की किस्मत चमक चुकी है। इनमें से कई लोग अपने बिजनेस से मालामाल हो गए तो कुछ गरीब लोगों को लॉटरी ने अमीर बना दिया। अकसर वहां से भारतीयों के लॉटरी से करोड़पति बनने की खबर आती रहती है। इसी तरह एक और खबर आई है, जिसके अनुसार एक भारतीय दुबई में 55 करोड़ रु की लॉटरी जीत गया है।

25 मिलियन की लॉटरी जीता
एक भारतीय, जो कि होटल कर्मचारी है, अबू धाबी बिग टिकट ड्रॉ में 25 मिलियन दिरहम जीतकर जैकपॉट हासिल किया है। 25 मिलियन दिरहम भारतीय मुद्रा में करीब 55 करोड़ रु होते हैं। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार 47 वर्षीय सजेश एनएस दुबई के करामा इलाके में इक्कायीस रेस्तरां में सेल्स मैनेजर के रूप में काम करते हैं। उन्हें सीरीज 245 ग्रैंड प्राइज विनर घोषित किया गया।
कई लोगों के साथ खरीदा टिकट
सजेश ने अपने 20 सहयोगियों के समूह के साथ अपना विजयी टिकट ऑनलाइन खरीदा था, जिनमें से सभी अब समान रूप से पुरस्कार राशि साझा करेंगे। सब के हिस्से में 2.5 करोड़ रु से अधिक की राशि आएगी। सजेश दो साल पहले ओमान से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) चले गए थे। उन्होंने यह भी जाहिर किया वे वह अपनी जीत के पौसे को कैसे खर्च करेंगे।

सहयोगियों की करेंगे मदद
सजेश के मुताबिक जिस होटल में वे काम करते हैं, वहां 150 से अधिक कर्मचारी हैं। वे लॉटरी में जीते पैसों में से कुछ उनके साथ साझा करेंगे और उनकी अधिक से अधिक मदद करना चाहेंगे। सजेश ने कहा कि वह अपने सहकर्मियों के साथ इस बात पर चर्चा भी करेंगे कि पैसे का क्या किया जा सकता है। हालांकि, वे इस हक में भी हैं, कि हर किसी को अपने पैसे के साथ वो क्या करना चाहता है, ये चुनने का अधिकार है।
खरीदते रहेंगे लॉटरी
सजेश का कहना है कि भले ही वह एक करोड़पति बन गए हैं, मगर फिर भी वह हर महीने लॉटरी टिकट खरीदते रहेंगे। सजेश कहते हैं कि उनके अनुभव ने उन्हें सिखाया है कि सपनों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। वे टिकट खरीदना और अपनी किस्मत आजमाना जारी रखना चाहेंगे।

कब खुलेगा अगला ड्रॉ
अब अगला लाइव ड्रॉ दिसंबर में होगा। उसमें एक विजेता को 30 मिलियन दिरहम दिए जाएंगे। इतनी रकम भारतीय मुद्रा में 66.55 करोड़ रु होते हैं। इससे पहले दुबई में कार धोने वाले एक नेपाली नागरिक को किस्मत ने तब जमीन से आसमान पर पहुंचा दिया था, जब वे वहां 1-2 करोड़ रु नहीं बल्कि पूरे 21 करोड़ रु की लॉटरी जीता। नेपाल के भरत दुबई में रह कर कार साफ करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी किस्मत लॉटरी में आजमाई। इसमें वे 21 करोड़ रु जीत गए। भरत दुबई में बहुत कम कमाई पर गुजारा कर रहे थे। पर भरत ने दोस्तों के साथ मिलकर महजूज ड्रॉ का लॉटरी खरीदा और अब उनकी किस्मत बदल गयी।नेपाल के रहने वाले भरत 31 वर्षीय हैं। वे दुबई में कुछ काम की तलाश में गए थे। यहां वो कार साफ करके पैसा कमा रहे थे। पर उन्होंने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लॉटरी का टिकट खरीदा, जो अब उन्हें मालामाल बना चुका है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
